12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाराष्ट्र में उज्ज्वला गैस कनेक्शन देने के नाम पर 200 महिलाओं से ठगी, 4 के खिलाफ केस दर्ज

Ujjwala Yojana Fraud: आरोपियों ने 200 से ज्यादा महिलाओं से 150 रुपये और आधार कार्ड समेत सभी जरूरी दस्तावेज जमा करवाए।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Oct 22, 2023

ujjwala_scheme.jpg

प्रधानमंत्री उज्जवला योजना (File)

Ujjwala Scheme Cheating in Jalgaon Maharashtra: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना के तहत उज्ज्वला गैस कनेक्शन दिलाने के नाम पर महाराष्ट्र में बड़ा फर्जीवाड़ा हुआ है। आरोप है कि जलगांव में चार लोगों ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन दिलाने की आड़ में लगभग 200 महिलाओं से ठगी की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक, संदिग्ध आरोपियों ने 200 से ज्यादा महिलाओं से 150 रुपये और आधार कार्ड समेत सभी जरुरी कागजात लिए। उन्होंने जलगांव शहर के विभिन्न हिस्सों में स्टॉल लगाया था। इस मामले में शनिपेठ पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आशंका जताई है कि धोखाधड़ी की शिकार महिलाओं की संख्या और बढ़ सकती है। यह भी पढ़े-महाराष्ट्र में DRI का बड़ा एक्शन, संभाजीनगर में पकड़ी 250 करोड़ की ड्रग्स, 2 गिरफ्तार

आरोपियों की पहचान कल्पेश ज्ञानेश्वर इंगले, राहुल गणेश सपकाले, विजय गंगाधर भोलाने और किरण विजय के तौर पर हुई है। उन्होंने महिलाओं को उज्ज्वला गैस योजना के तहत एलपीजी गैस कनेक्शन देने का नाटक किया और उनसे पैसे ऐंठे। उन्होंने विभिन्न इलाकों में स्टॉल और बैनर लगाए और महिलाओं से राशन कार्ड, आधार कार्ड व अन्य दस्तावेजों के ज़ेरोक्स लिए। साथ ही उनसे शुल्क के नाम पर 150 रुपये भी लिए।

हालांकि, कई दिन बाद भी उज्ज्वला गैस कनेक्शन नहीं मिलने पर जब महिलाओं ने आरोपियों से इस बारे में पूछा तो वह टाल-मटोल करने लगे। बाद में जब महिलाओं को धोखाधड़ी का शक हुआ तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। महिलाओं के बयान के आधार पर शनिपेठ पुलिस स्टेशन में संदिग्धों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।