
महाराष्ट्र में महिला से दरिंदगी
Maharashtra Satara News: महाराष्ट्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। विरार पूर्व के मांडवी पुलिस स्टेशन में गुरुवार को गैंगरेप और बंधुआ मजदूरी का मामला आया। 28 वर्षीय पीड़ित महिला दो बच्चों की मां है और कटकारी आदिवासी समुदाय से है। महिला ने आरोप लगाया है कि सतारा जिले (Satara) के फलटन (Phaltan) में लगभग एक दर्जन लोगों ने उसके साथ बलात्कार किया। आरोपियों में लकड़ी का कोयला बनाने वाली कंपनी का मालिक भी शामिल है।
मीरा-भयंदर वसई विरार (एमबीवीवी) पुलिस एफआईआर दर्ज करने के बाद इस मामले को आगे की जांच के लिए फलटन के स्थानीय पुलिस स्टेशन को ट्रांसफर कर देगी। जांच के लिए पीड़िता को घटनास्थल पर लाने के लिए पुलिस की एक टीम सतारा से विरार आई है। मांडवी पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि पीड़ित महिला ने दावा किया कि उसके साथ लगभग 11 लोगों ने बारी-बारी से गैंग रेप किया। उसने बताया कि यह भयानक घटना लगभग 10 दिन पहले हुई थी जब वह बंधुआ मजदूर के रूप में काम करने के लिए 20 परिवारों के साथ सतारा गई थी। यह भी पढ़े-72 Hoorain के निर्माता अशोक पंडित को मुंबई पुलिस ने दी सुरक्षा, बोले- मैं धमकियों से डरने वाला नहीं
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना तब सामने आई जब महिला और उसका पति मंगलवार की रात में तेज बारिश का फायदा उठाकर वहां से भागने में सफल रहा। घटना के बाद से महिला सदमे में है। आरोपियों ने पीड़िता के पति को एक कमरे में बांध कर रखा था और महिला को दूसरी जगह ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब आरोपियों को लगा कि महिला मर गई है तो उसे वहीं छोड़कर भाग गए। बाद में आरोपियों ने पीड़िता के पति को छोड़ दिया।
बताया जा रहा है कि भले ही रायगढ़ जिले की मूल निवासी महिला और उसका पति घटनास्थल से भाग गए, लेकिन उनके बच्चे और सास-ससुर अभी भी वहीँ है। इस बीच, पुलिस ने लकड़ी का कोयला बनाने वाली इकाई के मालिक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Published on:
07 Jul 2023 09:14 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
