11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाराष्ट्र के अकोला में आंधी से बड़ी तबाही, मंदिर पर गिरा नीम का पेड़, 7 की मौत, 30 जख्मी

Maharashtra Akola Crisis: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस कहा, सरकार मृतक के परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करेगी और घायलों का मुफ्त इलाज होगा। मैंने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Apr 10, 2023

maharashtra_akola_crisis.jpg

अकोला में टिन शेड से बने मंदिर पर गिरा पेड़, 7 लोगों की मौत

Akola News: महाराष्ट्र के अकोला जिले में आंधी-तूफान ने बड़ी तबाही मचाई है। बीती रात एक मंदिर पर भारी पेड़ उखड़कर गिर गया। इस हादसे में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि अकोला में रविवार को तेज आंधी से मंदिर के टिन शेड पर एक विशाल नीम का पेड़ गिर गया। महाराष्ट्र सरकार ने पेड़ गिरने की घटना में मृतकों के परिवारों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और घायलों के लिए मुफ्त इलाज की घोषणा की है।

जानकारी के मुताबिक, यह भयावह घटना रविवार शाम करीब साढ़े सात बजे बालापुर तालुका के अंतर्गत पारस गांव में स्थित बाबूजी महाराज मंदिर में हुई। जब लोग मंदिर परिसर में ‘महा आरती’ के लिए एकत्रित हुए थे, तभी अचानक भारी बारिश और तेज आंधी चलने लगी। जिसके बाद मंदिर के पास मौजूद 100 साल पुराना एक नीम का पेड़ टीन के छप्पर पर गिर गया। जिसके नीचे बड़ी संख्या में श्रद्धालु दब गए। यह भी पढ़े-Maharashtra: मराठवाडा में बेमौसम बारिश का कहर, बिजली गिरने से 4 की मौत, 54 जानवर भी मरे


टीन शेड के नीचे थे 45 लोग

स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश की वजह से कई लोग मंदिर परिसर में टीन शेड के नीचे रुक गए। जिस वजह से वहां करीब 45 लोग इकट्ठा हो गए। पुलिस के मुताबिक, 35 से 40 लोग शेड के नीचे दब गए जबकि सात की मौत हो गई। प्रशासन को घटना के बारे में जैसे ही जानकारी मिली, तत्काल बचाव कार्य के लिए आपातकालीन टीम को मौके पर भेजा गया। भारी-भरकम पेड़ के तने और ढहे हुए शेड को उठाने के लिए जेसीबी मशीनें मंगवाई गईं।

सरकार ने दिए जांच के आदेश

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने हादसे पर शोक व्यक्त किया. उन्होंने घोषणा की कि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार मारे गए लोगों के परिवारों को वित्तीय सहायता प्रदान करेगी। उन्होंने कहा, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक तुरंत घटनास्थल पर गए और पीड़ितों का तत्काल इलाज सुनिश्चित कर रहे हैं। हम लगातार उनके संपर्क में हैं। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस कहा, सरकार मृतक के परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करेगी और घायलों का मुफ्त इलाज होगा। मैंने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।


30-40 लोग हुए घायल

अकोला की कलेक्टर नीमा अरोड़ा ने कहा, शाम (रविवार) में बारिश के कारण अकोला ज़िले के पारस गांव में टीन के शेड पर एक पुराना पेड़ गिरने से 7 लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि 30-40 लोग घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायलों में से पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह भी पढ़े-IIT बॉम्बे के छात्र दर्शन सोलंकी सुसाइड केस में सहपाठी गिरफ्तार, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा