11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maharashtra News: 8 महीने के बच्चे ने खेलते समय निगल लिया ये सामान, एक्स-रे देख पेरेंट्स के उड़े होश

महाराष्ट्र के नासिक से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। नासिक में 8 महीने के बच्चे ने खेलते-खेलते नेल कटर निगल लिया। बच्चे की हालत खराब पर उसे हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की कोशिशों के बाद सर्जरी की मदद ने न सिर्फ नेल कटर को बाहर निकाला, बल्कि मासूम की जान भी बचा ली गई।

2 min read
Google source verification
nashik_baby.jpg

Nashik Baby

आपके घर में अगर छोटे बच्चे हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है, क्योंकि बच्चे की ओर ध्यान देने में जरा सी लापरवाही उसके लिए जानलेवा भी साबित हो सकता है। ऐसा ही एक हैरान करने वाली घटना महाराष्ट्र के नासिक से सामने आई है, जहां एक 8 महीने के बच्चे ने खेलते-खेलते नेल कटर निगल लिया। बच्चे की हालत खराब पर आनन-फानन में उसे हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की लगातार कोशिशों ने सर्जरी की मदद ने न केवल नेल कटर को बाहर निकाला, बल्कि मासूम की जान भी बचा ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब बच्चे की हालत बेहतर बताई जा रही है।

इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता कि बच्चे ने उसे निगल लिया है। हैरानी की बात यह है कि जब बच्चे की तबीयत बिगड़ी और बच्चे को डॉक्टर के पास ले जाया गया, तो एक्स-रे रिपोर्ट से जो निकला, वह बच्चे के माता-पिता के पैरों के नीचे से खिसक गया। यह भी पढ़ें: Mumbai: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के बाद IIT Bombay में 'एमएमस कांड'! वाशरूम की खिड़की से बनाया स्टूडेंट का वीडियो

नासिक में आठ महीने के एक बच्चे ने नेल क्लिपर निगल लिया था। ये घटना सोमवार को नासिक रोड के केजी मेहता इलाके की है। बच्चे की तबीयत बिगड़ने पर उसके माता-पिता उसे डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टर ने बच्चे की एक्स-रे रिपोर्ट ली। इस रिपोर्ट को देख डॉक्टर भी हैरान रह गए। रिपोर्ट से पता चला है कि बच्चे के गले में नेल कटर फंसा हुआ था। इसके बाद डॉक्टर ने फौरन ऑपरेशन करने को कहा। बच्ची के माता-पिता उसे जिला हॉस्पिटल ले गए। लेकिन वहां कोई ऑपरेशन करना संभव नहीं था। आखिरमें जिला हॉस्पिटल के डॉक्टर ने बच्चे को मेडिकल कॉलेज ले जाने की सलाह दी।

बच्चे को बचाने के लिए माता-पिता ने कोई कसर नहीं छोड़ी। वह तुरंत बच्चे को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जहां एक घंटे का उसका ऑपरेशन किया गया। विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम ने बच्चे के शरीर पर बिना किसी चोट के नेल कटर निकाला और बच्चे को जीवनदान दिया। इस ऑपरेशन के बाद माता-पिता की भी जान चली गई।

बता दें कि बीती रात को डॉक्टर को कैजुअल्टी से एक आपातकालीन कॉल आया। इस मासूम का नाम आशीष था। मेडिकल कॉलेज डॉ हेमंत और एनेस्थीसिया टीम ने ऑपरेशन शुरू किया। नेल कटर सामने के दांतों से 22 सेंटीमीटर भीतर फंसा हुआ था। डॉक्टर ने बताया कि टेलीस्कोप की मदद से यह ऑपरेशन किया और नेल कटर निकाल लिया। वैसे तो बच्चों द्वारा कॉइन और अन्य वस्तुओं के निगले जाने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं, लेकिन नासिक में बच्चे द्वारा नेल कटर निगलने की घटना ने हर किसी को हैरान कर दिया।

इस घटना ने बच्चों के माता-पिता और बच्चों की देखभाल करने वालों को एक बड़ी सीख दी है। बच्चों पर कड़ी नजर रखने की जरूरत बताई जा रही है। जरा सी लापरवाही भी पछतावे का कारण बन सकती है। इसलिए विशेषज्ञों का कहना है कि आप सतर्क रहें और बच्चों का ध्यान रखें और उन पर कड़ी नजर रखें।