
परभणी में सेप्टिक टैंक बना काल!
Maharashtra Parbhani Accident: महाराष्ट्र के परभणी में दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान दम घुटने से पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि एक की हालत गंभीर है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना परभणी के सोनपेठ तालुका के भाऊचा तांडा इलाके में गुरुवार की आधी रात को एक खेत में हुई।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस व स्वास्थ्य महकमे ने शव को परभणी के जिला सामान्य अस्पताल में भेजा। जबकि एक पीड़ित की हालत गंभीर है और उसका इलाज परली के एक अस्पताल में चल रहा है। दम घुटने से मरने वाले मजदूरों के नाम शेख सादेक, शेख जुनेद, शेख शारोक, शेख नवीद, शेख फेरोज हैं। यह भी पढ़े-Pune: हाउसिंग सोसायटी के सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान 2 लोगों की मौत, एक लापता
परभणी के सोनपेठ तालुका के भाऊचा तांडा के एक खेत में शेख सादेक, शेख जुनेद, शेख शारोक, शेख नवीद, शेख फेरोज, जमीर शेख शौचालय के सेप्टिक टैंक की सफाई करने उतरे थे। वह दोपहर बाद से सफाई कर रहे थे, लेकिन आधी रात को अचानक उनका दम घुटने लगा और सभी की हालत बिगड़ने लगी।
इसकी भनक जैसे ही वहां मौजूद लोगों पड़ी उन्होंने प्रशासन को इसकी जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने भाऊचा तांडा के लिए एंबुलेंस भेजी।
सभी को तुरंत इलाज के लिए परभणी के जिला सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन डॉक्टरों ने देर रात पांच पीड़ितों को मृत घोषित कर दिया। जबकि जमीर शेख को इलाज के लिए परली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
उधर, घटना की जानकारी लगते ही सोनपेठ पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। सोनपेठ तालुका के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पवार ने भी घटना की गंभीरता को देखते हुए रात में ही इलाज करने के लिए तुरंत एक टीम भेजी। वह खुद स्थिति पर पैनी नजर रखे हुए थे। सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान दम घुटने से पांच लोगों की मौत से हड़कंप मच गया है।
Published on:
12 May 2023 03:43 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
