
यवतमाल में बड़ा हादसा
Pohara Devi Temple: महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। पुसद-दिग्रस मार्ग पर बेलगवां घाट पर एक टेपों के नाले में पलट जाने से छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 12 लोग घायल हो गए। जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है। यह दुर्भाग्यपूर्ण हादसा उस वक्त हुआ जब पीड़ित वाशिम जिले के पोहरादेवी दर्शन के लिए जा रहे थे।
बताया जा रहा है कि सभी लोग मन्नत पूरी होने के बाद बकरी लेकर पोहरादेवी जा रहे थे। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बेलगवां घाट से गुजरते समय ड्राइवर ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे वाहन नाले में गिर गया और भयानक हादसा हुआ। यह भी पढ़े-मुंबई के परेल ब्रिज पर भीषण हादसा, बाइक अनियंत्रित होकर डंपर से टकराई, 3 की मौके पर मौत
वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद जोरदार आवाज हुई। यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मदद के लिए मौके पर पहुंचे। हादसे के समय उसमें करीब 15 से 20 लोग सवार हैं। पुलिस मृतकों और घायलों की पहचान कर आगे की जांच कर रही है। घायलों को पुसद ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने कहा कि पूर्वी महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में मंगलवार सुबह 11 बजे वाहन नाले में गिरा। पुसाद (ग्रामीण) पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर राजेश राठौड़ ने कहा कि नागपुर से 260 किलोमीटर दूर पुसाद के जवाहर नगर निवासी गणेश राठौड़ के परिवार के लगभग 15 लोग वाहन में उमरी पोहरा देवी जा रहे थे।
अधिकारी ने बताया कि बेलगवां पुल के पास चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन नीचे नाले में गिर गया। उन्होंने बताया कि आगे की जांच जारी है। पीड़ितों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल है। इस दुर्घटना में मृत और घायल पुसद तालुका के मोहा टांडा, टोकी टांडा, पांढुरणा, सिंघानवाड़ी के निवासी हैं।
Published on:
17 Jan 2024 10:08 am
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
