19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाराष्ट्र: समृद्धि महामार्ग पर 24 घंटे में दो बड़े हादसे, 6 की मौत, कार के उड़े परखच्चे

Maharashtra Accident: टक्कर इतनी जोरदार थी कि दो कारों का अगला हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Feb 11, 2024

samruddhi_mahamarg_accident.jpg

समृद्धि महामार्ग पर सड़क हादसे में 6 की मौत

महाराष्ट्र के समृद्धि महामार्ग (Samruddhi Mahamarg) पर भीषण हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। 24 घंटे के भीतर औरंगाबाद और अहमदनगर में हुए अलग-अलग दुर्घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई।

औरंगाबाद में समृद्धि महामार्ग पर उस वक्त भयानक हादसा हो गया जब एक तेज रफ्तार कार अज्ञात वाहन से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा शनिवार रात करीब 12 बजे मुंबई लेन पर अब्दीमंडी गांव के पास हुआ। यह भी पढ़े-Mumbai Local : मध्य रेलवे की लोकल सेवा लड़खड़ाई, 147 ट्रेनें रद्द, मोटरमैन की मौत थी वजह


तेज रफ्तार बनी काल!

शिवाजी थोरात (उम्र 58 वर्ष) और राहुल आनंद निकम (उम्र 47 वर्ष), अन्ना रामराव मालोदे (उम्र 71 वर्ष) की इस दुर्घटना में मृत्यु हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार की रात सभी छत्रपति संभाजीनगर से कार से नासिक रिश्तेदारों से मिलने जा रहे थे।

संभाजीनगर से निकलने के बाद मुंबई लेन पर अब्दीमंडी गांव के पास मुरमुरा फैक्ट्री के करीब समृद्धि हाईवे पर तेज रफ्तार कार पीछे से एक अज्ञात वाहन से टकरा गई। इसमें कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई।

उधर, भीषण हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। मृतकों को घाटी अस्पताल ले जाया गया। कार से टकराने वाला वाहन मौके से फरार हो गया था। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

अहमदनगर में 3 की मौत

इस हादसे से करीब 24 घंटे पहले अहमदनगर जिले में समृद्धि महामार्ग पर भयानक हादसा हुआ। शुक्रवार रात करीब 11 बजे अहमदनगर के कोपरगांव तालुका के धोत्रे शिवरा में एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार सड़क के किनारे खड़े एक खराब ट्रेलर से टकरा गई। इस भीषण हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो घायल हो गए।

घायलों का छत्रपति संभाजीनगर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए कोपरगांव ग्रामीण अस्पताल भेजा गया है। तीन दिन पहले इसी इलाके में एक हादसे में कल्याण के दो युवकों की मौत हो गई थी। हादसे में मरने वालों के नाम राहुल राजभोज, उमेश उगले, भाऊसाहेब पैठणे हैं।

पांच लोग स्विफ्ट कार में जालना से शिरडी की ओर जा रहे थे। कार ने खराब कंटेनर ट्रेलर को पीछे से टक्कर मार दी। स्विफ्ट कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया। इस बीच कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया। कोपरगांव ग्रामीण पुलिस स्टेशन ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।