
एसटी और प्राइवेट बस हुई भीषण हादसे का शिकार
Maharashtra Accident: महाराष्ट्र में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। सड़क हादसों की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। ताजा मामला नागपुर से सामने आया है। जहां एसटी बस और प्राइवेट बस हादसे का शिकार हुई है। इस हादसे में 17 लोगों के घायल होने की खबर है। घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है।
ज्ञात हो कि नागपुर उमरेड हाईवे पर पचगांव बस स्टॉप के पास गुरुवार को सुबह 11.15 बजे हुए भीषण सड़क हादसे में कुल 17 लोग घायल हुए हैं। इस घटना के बाद घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद नागपुर के सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। इससे पहले मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ था। इस हादसे में पांच लोगों की जान गई थी।
बताया जा रहा है कि यह हादसा उमरेड जा रही बस को पीछे आ रही ताज ट्रेवल्स की बस ने जोरदार टक्कर मारी। जिसके कारण चालक ने गाड़ी पर से अपना नियंत्रण खो दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रेवल्स बस सड़क के किनारे एक खेत में चली गई। चालक को भी चोटें आई हुई हैं।
इस हादसे की खबर मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और घायलों को प्राथमिक इलाज के लिए ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार किया गया और उन्हें आगे के इलाज के लिए नागपुर के सरकारी अस्पताल में भेज दिया गया है। हालांकि यह दुर्घटना कैसे हुई इसे सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। घायलों का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
Updated on:
22 Sept 2022 04:48 pm
Published on:
22 Sept 2022 04:45 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
