
महाराष्ट्र में सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत
Ahmednagar Accident Update: महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में बुधवार को भीषण सड़क हादसा हुआ है। कल्याण-अहमदनगर हाईवे पर महाराष्ट्र परिवहन की एसटी बस, ट्रैक्टर और कार में भिड़ंत होने से भयानक हादसा हुआ। रात ढाई बजे के करीब एसटी बस, एक कार और एक ट्रैक्टर समेत तीन गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक, नगर कल्याण राजमार्ग पर गन्ना ढोने वाले ट्रैक्टर, ठाणे-मेहकर एसटी बस और एक इको कार के बीच टक्कर हो गयी। हादसा बुधवार तड़के 2.30 बजे धवलपुरी फाटा के पास हुआ, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अहमदनगर में इलाज के दौरान एक पीड़ित ने दम तोड़ दिया। यह भी पढ़े-Nagpur: चलती फॉर्च्यूनर में जिगरी दोस्त ने की प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, क्रिकेट बेटिंग की लत बनी वजह!
कैसे हुआ हादसा?
अधिकारियों ने बताया कि गन्ना ले जा रहा एक ट्रैक्टर पलट गया था। जिसके बाद उसमें लदे गन्ने को ले जाने के लिए दूसरा ट्रैक्टर लाया गया। इस दौरान एक कार चालक भी वहां रूककर उनकी मदद कर रहा था। तभी विपरीत दिशा से आ रही एसटी बस ने ट्रैक्टर और कार को टक्कर मार दी।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही सहायक पुलिस निरीक्षक प्रमोद वाघ पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पीड़ितों की तुरंत मदद की। शवों को पारनेर ग्रामीण अस्पताल भेजा गया है। हादसा इतना भीषण था कि तीनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। उधर, हादसे की जानकारी मिलते ही यातायात पुलिस समेत इलाके के नागरिक मौके पर पहुंचे। हादसे के कारण कुछ देर के लिए हाईवे पर जाम लग गया।
मृतकों की पहचान हुई
मरने वालों के नाम नीलेश रावसाहेब भोर, जयवंत रामभाऊ पारधी, संतोष लक्ष्मण पारधी, प्रकाश रावसाहेब थोरात, सचिन कांतिलाल मंडलीचा, अशोक चीमा केदार हैं। इस हादसे में सुयोग अडसुल नाम का युवक घायल हो गया है। हादसे के शिकार बाकि लोगों की पहचान करने का काम जारी है।
हादसे में घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए पारनेर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ घायलों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें अहमदनगर के सरकारी अस्पताल रेफर किया गया है।
Published on:
24 Jan 2024 12:44 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
