26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maharashtra Accident: बुलढाणा में सड़क किनारे सो रहे मजदूरों को ट्रक ने कुचला, 4 की मौत, 3 गंभीर

Buldhana Accident: पुलिस ने संदेह जताया है कि ट्रक चालक के तेज रफ्तार वाहन से नियंत्रण खोने के कारण यह हादसा हुआ।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Oct 02, 2023

buldhana_accident_news.jpg

बुलढाणा में सड़क हादसे में

Maharashtra Accident News: महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग (नेशनल हाईवे) पर भयानक हादसा हुआ है। खामगांव-मलकापुर के बीच वडनेर गांव के पास भीषण दुर्घटना में कम से कम चार लोगों की मौत हो गयी है। सोमवार तड़के नेशनल हाईवे के किनारे सो रहे मजदूरों को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में करीब तीन लोग गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे है।

घायल मजदूरों का मलकापुर सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने संदेह जताया है कि ट्रक चालक के तेज रफ्तार वाहन से नियंत्रण खोने के कारण यह हादसा हुआ। घटना से इलाके में आक्रोश का माहौल है। सभी पीड़ित मजदूर मध्य प्रदेश के हैं और हाईवे से जुड़े काम करने के लिए बुलढाणा आए थे। यह भी पढ़े-मुंबई में CNG-PNG के दाम में कटौती, नई दरें आधी रात से लागू, जानें अब कितनी कीमत

यह दर्दना हादसा सोमवार (2 अक्टूबर) सुबह साढ़े पांच बजे के करीब हुआ। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। पीड़ितों की पहचान की जा रही है। हादसे की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुलढाणा जिले में नेशनल हाईवे नंबर-6 पर मलकापुर के करीब वडनेर भोलजी गांव के पास हाईवे के काम के लिए मध्य प्रदेश से आए मजदूरों को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। ये सभी मजदूर हाईवे के किनारे एक अस्थायी झोपड़े में सो रहे थे। इस हादसे में तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

इस हादसे में छह मजदूर घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है। घायलों का मलकापुर के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। सभी पीड़ित मजदूर पिछले हफ्ते मध्य प्रदेश से हाईवे का काम करने के लिए यहां आए थे। सुबह साढ़े पांच बजे जब सभी मजदूर सो रहे थे तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने इन्हें कुचल दिया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी को अस्पताल में भर्ती कराया।