12 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाराष्ट्र के अहमदनगर और नंदुरबार में भड़की हिंसा, कई पुलिसकर्मी जख्मी, 35 से ज्यादा उपद्रवी गिरफ्तार

Ahmednagar Nandurbar Riots: बताया जा रहा है कि ‘स्टेटस’ रखने को लेकर दूसरे समूह को आपत्ति थी, जिस वजह से मारपीट शुरू हुई और फिर हिंसा भड़क उठी। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ दंगा संबंधी धाराओं के तहत कार्रवाई होगी।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Apr 05, 2023

maharashtra_ahmednagar_nandurbar_riot.jpg

महाराष्ट्र के नंदुरबार में बवाल

Maharashtra Ahmednagar Nandurbar Violence: महाराष्ट्र के अहमदनगर और नंदुरबार में देर रात दो गुटों में हिंसक झड़प हुई है। हिंसा के दौरान जमकर पत्थरबाजी और आगजनी की गई। जिसमें कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर है। जबकि 35 से ज्यादा उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है। प्रभावित क्षेत्रों में भारी पुलिस बल तैनात है। अब हालात नियंत्रण में है और आम जनजीवन सामान्य हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक, नंदुरबार शहर के महाराष्ट्र व्यायाम शाला इलाके में मंगलवार की रात दो गुटों में कहासुनी के बाद पथराव शुरू हो गया। उपद्रवियों ने पथराव और कांच की बोतलें फेंकी जिससे भारी नुकसान हुआ. इस दौरान मौके पर पहुंचे तीन पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। इस घटना के सिलसिले में पुलिस ने 25 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि आरोपियों की पहचान कर लगातार धर पकड़ चल रही है। यह भी पढ़े-पालघर में 2 साधुओं की मॉब लिंचिंग होते-होते बची, बच्चा चोर समझ ग्रामीण करने वाले हमला, तभी आ गई पुलिस

शहर के बीचोबीच स्थित महाराष्ट्र व्यायाम शाला के पास मंगलवार की रात मामूली विवाद को लेकर दो गुट आमने-सामने आ गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक पीआर पाटिल दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आधे घंटे के अंदर ही आंसू गैस के गोले दागकर स्थिति पर काबू पा लिया।

25 दंगाई हवालात पहुंचे

इस दौरान पथराव में तीन से चार पुलिसकर्मी मामूली रूप से घायल हो गए। बुधवार सुबह 10 बजे तक 25 लोगों को गिरफ्तार कर शहर थाने में मामला दर्ज किया गया है। शहर में घटना के बाद पुलिस बल और राज्य रिजर्व बल की एक टुकड़ी को तैनात किया गया है।


अफवाह फैलाने वालों पर पैनी नजर

इस बीच, आज सुबह से ही इलाके में सारा कामकाज सुचारू रूप से शुरू हो गया है। पुलिस ने नगर परिषद के कर्मचारियों की मदद से पत्थर और शीशे सड़क से हटवा दिये है। पुलिस अधीक्षक पीआर पाटिल ने हिंसा में शामिल दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए है। पुलिस सोशल मीडिया पर भी नजर रख रही है और चेतावनी दी है कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जायेगा।

अहमदनगर में पथराव और आगजनी

उधर, राज्य के अहमदनगर जिले में भी बीती रात दो समूहों के बीच झड़प हो गई। जिसमें चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि झड़प में शामिल लोगों ने कुछ वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया और पथराव किया। अहमदनगर पुलिस ने मंगलवार देर शाम हुई इस घटना के सिलसिले में कम से कम 10 दंगाईयों को गिरफ्तार किया है।


‘स्टेटस’ से शुरू हुआ विवाद

अहमदनगर एमआईडीसी पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया, ‘‘गजराज नगर इलाके में एक मस्जिद के पास से गुजर रहे समूह के एक युवक को दूसरे समूह के सदस्यों ने कथित तौर पर पीटा, जिसके बाद हिंसक झड़प शुरू हो गई।’’ उन्होंने कहा, ‘‘दोनों गुटों के झड़प के दौरान एक दोपहिया वाहन को आग लगा दी गई और एक चौपहिया वाहन समेत दो वाहनों को नुकसान पहुंचाया गया।’’

इस दौरान पथराव भी हुआ। बताया जा रहा है कि ‘स्टेटस’ रखने को लेकर दूसरे समूह को आपत्ति थी, जिससे पहले मारपीट शुरू हुई और फिर हिंसा भड़क उठी। पुलिस अधीक्षक राकेश ओला ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ दंगा संबंधी धाराओं के तहत कार्रवाई होगी। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर विश्वास न करने की अपील की है।