महाराष्ट्र (Maharashtra) के पालघर जिले (Palghar) की पुलिस ने सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी घटना को टाल दिया है। दरअसल पालघर जिले के एक गांव में दो साधुओं को सैकड़ों ग्रामीणों ने बच्चा चोर समझकर घेर रखा था और किसी भी समय उनपर हमला (Lynched) कर सकती थी, लेकिन पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर भीड़ को न केवल शांत कराया, बल्कि हिंसा को टालते हुए दोनों साधुओं को सुरक्षित बचा लिया।