11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maharashtra: अहमदनगर में खेलते-खेलते बिजली के तार की चपेट में आ गए मासूम, 4 की दर्दनाक मौत

Accident Due To Negligence of Ahmednagar Electricity Department: चारों बच्चे स्कूल से छूटने के बाद घर के पास खेल रहे थे। बच्चे इस दौरान पास के नाले के करीब खेलते-खेलते समय जमीन पर गिरे बिजली के तार की चपेट में आ गए।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Oct 09, 2022

Maharashtra Power Companies Employees Strike Tomorrow

महाराष्ट्र में बिजली कंपनियों के कर्मचारियों की हड़ताल

Maharashtra Ahmednagar News: महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में बिजली विभाग की लापरवाही से हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से चार बच्चों की मौत हो गई। घटना शनिवार को संगमनेर तालुका के वांदरकडा में हुई। सभी बच्चे गलती से बिजली के तार के संपर्क में आ गए थे. इस घटना से पीड़ित परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है।

बताया जा रहा है कि संबंधित बिजली का तार चार दिनों से टूटा हुआ था। लेकिन महावितरण (Mahavitaran) के अधिकारीयों-कर्मचारियों ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया, जिस वजह से यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी। इस घटना से महावितरण की कुप्रबंधन एक बार फिर सामने आ गई है। यह भी पढ़े-Maharashtra: पालघर में 19 वर्षीय भाई ने हंसिये से हमला कर बड़े भाई को मार डाला, फिर जंगल में भागा

वांदरकडा इलाके में दो भाई अजित बर्डे और अरुण बर्डे अपने परिवार के साथ रहते हैं। बर्डे परिवार मजदूरी कर अपना जीवन यापन करता है। अजित बर्डे को 8 और 6 साल के दो बेटे थे, जबकि अरुण बर्डे को 12 और 10 साल के दो बेटे थे।

शनिवार दोपहर चारों बच्चे स्कूल से छूटने के बाद घर के पास खेल रहे थे। बच्चे इस दौरान पास के नाले के करीब खेलते-खेलते चले गए। इस बीच चारों बच्चे नाले के पास ही जमीन पर गिरे बिजली के तार की चपेट में आ गए और सभी की मौके पर ही मौत हो गई।

इस बीच पास में बकरियों को चराने वाली बच्चों की दादी की नजर उन पर पड़ी और उन्होंने मदद के लिए जोर-जोर से चिल्लाना शुरू किया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े। लेकिन तब तक सभी बच्चों की जान जा चुकी थी।

इसकी सूचना तुरंत घारगाव पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का पंचनामा किया। उसके बाद चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया। लोगों का आरोप है कि यह बिजली की तार चार दिनों से टूटी हुई थी। लेकिन महावितरण (Maharashtra State Electricity Distribution Company Limited) ने इस पर ध्यान नहीं दिया।