गुढ़ी पाड़वा और बाबासाहेब आंबेडकर की जयंती के मौके पर गरीबों को किफायती दर पर दाल, तेल रवा आदि मुहैया कराने के लिए राज्य सरकार 473.58 करोड़ रुपए खर्च करेगी। सरकार ने एक बयान में कहा, “आनंदचा सिद्धा नामक ये पैकेट गुढ़ी पड़वा (22 मार्च) और डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की जयंती (14 अप्रैल) को वितरित किए जाएंगे। एक पैकेट की कीमत केवल 100 रुपये होगी।”