7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाराष्ट्र ATS की बड़ी कार्रवाई, पंजाब पुलिस अधिकारी की गाड़ी में IED प्लांट करने वाले को शिरडी से दबोचा

Shirdi News: इस हफ्ते की शुरुआत में पंजाब पुलिस ने अमृतसर के रंजीत एवेन्यू इलाके में सब-इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह (Dilbagh Singh) की गाड़ी के नीचे लगाये गए आईईडी के मामले में दिल्ली से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Aug 20, 2022

mumbai_police.jpg

नासिक में बवाल के बाद भारी पुलिस बल तैनात

Maharashtra ATS Raid in Shirdi: महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने शनिवार बड़ी कार्रवाई करते हुए शिरडी से एक संदिग्ध को पंजाब पुलिस के अधिकारी के वाहन में आईईडी प्लांट (IED) करने के सिलसिले में गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को पंजाब पुलिस की टीम को सौंप दिया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पंजाब पुलिस (Punjab Police) के साथ आज तड़के संयुक्त ऑपरेशन में एटीएस (Maharashtra ATS) ने अहमदनगर (Ahmednagar) जिले के शिरडी कस्बे (Shirdi) में तलाशी अभियान चलाया और राजेंद्र (Rajendra) नाम के एक आरोपी को पकड़ लिया। यह भी पढ़े-नितिन गडकरी के खिलाफ भी हो सकता है CBI का इस्तेमाल, कन्हैया कुमार ने नागपुर में की बड़ी भविष्यवाणी

इस हफ्ते की शुरुआत में पंजाब पुलिस ने अमृतसर के रंजीत एवेन्यू इलाके में सब-इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह (Dilbagh Singh) की गाड़ी के नीचे लगाये गए आईईडी के मामले में दिल्ली से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था। पंजाब पुलिस ने अपराध में शामिल अन्य संदिग्धों को पकड़ने के लिए अलग-अलग राज्यों में टीमें भेजी थीं।

इस मामले में पकड़े गए हरपाल सिंह और फतेह दीप सिंह को कोर्ट ने पहले ही आठ दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। आरोप है कि इन दोनों ने सोमवार रात सिंह की गाड़ी में आईईडी लगाकर फरार हो गए थे। बुधवार को दोनों कनाडा भागने की फिराक में थे। लेकिन पुलिस की स्पेशल सेल ने उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग