6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

औरंगाबाद में अवैध गर्भपात के दौरान महिला की मौत, घरवालों ने बताया ‘बैल के लात मारने से गई जान’

Maharashtra Aurangabad News: महिला के परिजनों ने ग्रामीणों को बताया कि महिला की मौत सांड के लात मारने की वजह से हुई। इसलिए हर्सूल थाने ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Feb 24, 2023

baby_new.jpg

Baby

Aurangabad Crime News: महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां बेटे की चाहत रखना, एक महिला की जान पर भारी पड़ा है। इस तथ्य के बावजूद कि महिला की पहले से दो बेटियाँ थीं, वह तीसरी बार बेटे की चाहत में गर्भवती हुई। हालांकि जब महिला ने जिले के होनाजिनगर इलाके के एक फ्लैट में गैरकानूनी तरीके से भ्रूण जांच करवाया तो उसमें तीसरी बार लड़की होने की बात पता चली। फिर अवैध गर्भपात कराने का फैसला किया और जान गंवानी पड़ी।

जानकारी के मुताबिक, गर्भपात के दौरान महिला को अधिक रक्तस्राव होने लगा, जिससे उसकी मौत हो गई। इस मामले में बेगमपुरा थाने में डॉक्टर और नर्स के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मृत महिला का नाम औरंगाबाद के धोपटेश्वर निवासी तारा सुनील शेलके के तौर पर हुई है। जबकि दो आरोपियों के नाम डॉ. शाम जायसवाल और सविता सोमनाथ थोरात (नर्स) हैं। यह भी पढ़े-महाराष्ट्र में पुणे-सोलापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ी दुर्घटना, 3 लोगों की मौत, 1 की हालत गंभीर

बताया जा रहा है कि मृतक तारा की दो बेटियां थीं। हालांकि उसे एक बेटा भी चाहिए था, इसलिए वह फिर गर्भवती हुई। फिर उसने गर्भ में पल रहे भ्रूण की जांच करने का फैसला किया। इसके लिए डॉ. जायसवाल से संपर्क किया। फिर इसके बाद एक महिला तारा, पति सुनील और एक अन्य को लेकर होनाजीनगर इलाके के आदित्य अपार्टमेंट के फ्लैट में गई।

एक कमरे में लेकर नर्स सविता ने तारा को गोलियां दीं और कहा कि एक घंटे में डॉक्टर आएंगे। कुछ घंटे बाद डॉ. जायसवाल आए और तारा का गर्भपात करा दिया। सभी रातभर वहीं रूके और सुबह चले गए। लेकिन अगले ही दिन तारा को चक्कर आने लगे और रक्तस्राव होने लगा तो परिजन उसे लेकर फिर से डॉक्टर के पास गए। लेकिन तारा की तबीयत बिगड़ती चली गई। फिर उसे सरकारी घाटी अस्पताल में भारती कराया गया।

हालांकि इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला के परिजनों ने ग्रामीणों को बताया कि महिला की मौत सांड के लात मारने की वजह से हुई। इसलिए हर्सूल थाने ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई। महिला की मौत गर्भपात की वजह से हुई। फिर बेगमपुरा थाने में परीजनों की तहरीर पर डॉक्टर और नर्स के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।