
राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज
महाराष्ट्र में भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के दौरान कांग्रेस (Congress) नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के वीर सावरकर (Veer Savarkar) को लेकर दिए गए बयान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने स्वतंत्रता सेनानी सावरकर (Freedom Fighter VD Savarkar) के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी की। जिसके बाद अब उनके खिलाफ ठाणे में मामला दर्ज किया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना (Balasahebanchi Shiv Sena) की महिला मोर्चा प्रमुख वंदना डोंगरे (Vandana Dongre) ने राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। गुरुवार को ठाणे नगर पुलिस थाने (Thane Nagar Police Station) में शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत में कहा गया है कि राहुल गांधी की टिप्पणी से स्थानीय नागरिकों की भावनाएं आहत हुई हैं। जिसके आधार पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 500, 501 के तहत असंज्ञेय (एनसीआर) अपराध का मामला दर्ज किया गया है। यह भी पढ़े-Maharashtra: ‘वजन घटाने के लिए कर रहे भारत जोड़ो यात्रा’, शिंदे सरकार के मंत्री उदय सामंत ने उड़ाया मजाक
राहुल गांधी ने गुरुवार को महाराष्ट्र के अकोला (Akola) में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आरोप लगाया था कि सावरकर ने आजादी से पहले अंग्रेजों के सामने माफीनामे पर हस्ताक्षर करके महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और सरदार पटेल जैसे नेताओं को धोखा दिया था।
सावरकर ने महात्मा गांधी, सरदार पटेल को धोखा दिया- राहुल गांधी
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान अकोला में मीडिया को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दावा किया कि वीर सावरकर ने अंग्रेजों को पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने कहा था, "सर, मैं आपके सबसे आज्ञाकारी सेवक बने रहने की याचना करता हूं"। और उन्होंने पत्र पर हस्ताक्षर किए। राहुल गांधी ने कहा "सावरकर जी ने अंग्रेज़ों की मदद की थी। जब सावरकर जी ने इस कागज पर हस्ताक्षर किया तो उसका कारण डर था अगर वो डरते नहीं तो वो कभी हस्ताक्षर नहीं करते। जब उन्होंने हस्ताक्षर किया तब उन्होंने महात्मा गांधी, सरदार पटेल आदि नेताओं को धोखा दिया।" राहुल गांधी ने मंगलवार को भी वाशिम जिले में आयोजित एक रैली में हिंदुत्व विचारक सावरकर पर निशाना साधा था।
राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज करते हुए, बालासाहेबांची शिवसेना नेता डोंगरे ने कहा कि वह "हमारे महापुरुषों की बदनामी" को बर्दाश्त नहीं करेंगी। उन्होंने कहा, "भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने स्वतंत्रता सेनानी सावरकर को बदनाम करने वाला बयान दिया और इससे स्थानीय नागरिकों की भावनाएं आहत हुई हैं। हम महाराष्ट्र की मिट्टी में अपने महापुरुषों की बदनामी बर्दाश्त नहीं करेंगे।" वहीं, शिंदे गुट ने राहुल गांधी की टिप्पणी के विरोध में गुरुवार को ठाणे में एक विरोध मार्च भी निकाला।
Published on:
18 Nov 2022 09:52 am

बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
