17 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maharashtra HSC SSC Result: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे जल्द होंगे घोषित, जानें अपडेट

Maharashtra Board Class 10th, 12th Result: महाराष्ट्र बोर्ड की बारहवीं की परीक्षा के लिए कुल 14,57,293 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें 7,92,780 छात्र और 6,64,441 छात्राएं हैं। एचएससी बोर्ड परीक्षा के लिए राज्यभर में 3195 मुख्य केंद्र बनाये गए थे।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

May 21, 2023

maharashtra_ssc_hsc_board_results.jpg

Maharashtra HSC SSC Board Exam Results 2023

Maharashtra HSC SSC Result Date: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन द्वारा आयोजित 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे (Maharashtra HSC SSC Result 2023) कब जारी होंगे, इस बात पर राज्य के लाखों छात्रों और अभिभावकों का ध्यान इस बात पर है।

महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड जल्द ही दसवीं और बारहवीं कक्षा के नतीजे घोषित करेगा। नई रिपोर्टों के अनुसार, बोर्ड आगामी सप्ताह के अंत तक महाराष्ट्र एचएससी रिजल्ट 2023 (Maharashtra HSC Result 2023) और महाराष्ट्र एसएससी रिजल्ट 2023 (Maharashtra SSC Result 2023) की घोषणा कर सकता है। हालांकि बोर्ड की तरफ से रिजल्ट की घोषणा की तारीख और समय के बारे में आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है। यह भी पढ़े-सेना में भर्ती हुआ बेटा कभी घर नहीं लौटा... 13 साल से महाराष्ट्र के बुजुर्ग मां-बाप कर रहे तलाश!

महाराष्ट्र बोर्ड के नतीजे जारी होने के बाद छात्र आगे बताये गए वेबसाइटो पर जाकर महाराष्ट्र एचएससी 12वीं बोर्ड रिजल्ट (Maharashtra HSC 12th Board Result) और महाराष्ट्र एसएससी 10वीं बोर्ड रिजल्ट (Maharashtra SSC 10th Board Result) देख सकेंगे। छात्र नतीजे घोषित होने पर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों- mahresult.nic.in, mahahsscboard.in, hscresult.mkcl.org पर अपना मार्क्स देख और डाउनलोड कर सकेंगे।

पिछले कुछ वर्षों के रिजल्ट जारी होने के समय पर गौर करें तो महाराष्ट्र बोर्ड (एमएसबीएसएचएसई) जून महीने में महाराष्ट्र एसएससी परिणाम और महाराष्ट्र एचएससी परिणाम घोषित करता हैं। पिछले साल महाराष्ट्र बोर्ड (MSBSHSE) ने 17 जून 2022 को दसवीं कक्षा का परिणाम और 8 जून 2022 को बारहवीं कक्षा का परिणाम घोषित किया था।

महाराष्ट्र बोर्ड की बारहवीं की परीक्षा के लिए कुल 14,57,293 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें 7,92,780 छात्र और 6,64,441 छात्राएं हैं। बारहवीं की बोर्ड परीक्षा के लिए राज्यभर में 3195 मुख्य केंद्र बनाये गए थे, जहां कड़ी निगरानी में परीक्षा आयोजित की गई। जबकि 15,77,256 उम्मीदवारों ने दसवीं बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया, जिसमें 8,44,116 लड़के और 7,33,067 लड़कियां परीक्षा में शामिल हुईं। राज्यभर के 5,033 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई थी।