राज्य भर में पेट्रोल और डीजल पर मूल्य वर्धित कर (वैट) को बराबर करने के उद्देश्य से मुंबई, ठाणे और नवी मुंबई के महानगर पालिका क्षेत्रों में डीजल पर वर्तमान वैट को 24 फीसदी से घटाकर 21 फीसदी करने का प्रस्ताव किया गया है। वहीँ, पेट्रोल पर मौजूदा वैट 26 फीसदी प्रति लीटर से कम कर 25 फीसदी प्रति लीटर करने का प्रस्ताव पेश किया गया है।