राज्य विधानसभा में वर्ष 2024-25 के लिए अनुपूरक बजट पेश करते हुए अजित पवार ने ‘मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना’ की घोषणा की। इस दौरान डिप्टी सीएम अजित पवार ने कहा, “नारी परिवार का सहारा होती है। हम अनेक महिलाओं को अकेले ही परिवार संभालते हुए भी देख रहे हैं। इन महिलाओं को तुरंत आर्थिक मदद उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है। इसीलिए मैं हमारी बेटी-बहनों के लिए मुख्यमंत्री लाडकी बहीण योजना की घोषणा कर रहा हूं।“