मौसम विभाग (IMD) ने अगले 24 घंटे में शहर और उपनगरों में मध्यम से भारी बारिश के साथ बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। सुबह से ही मुंबई शहर और उपनगरों, ठाणे, रायगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर मूसलाधार बारिश हो रही है। बारिश के चलते मुंबई लोकल ट्रेन थोड़ा विलंब से चल रही है। जबकि कई इलाकों में सड़कों पर पानी भरने से यातायात प्रभावित हुआ।