रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह बजट आगामी विधानसभा चुनाव से चंद महीने पहले पेश किया जा रहा है, इसलिए इसमें बड़ी योजनाओं की घोषणा होने की संभावना है। मिली जानकारी के मुताबिक इस बजट में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना, युवा कौशल, अन्नपूर्णा योजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं का ऐलान हो सकता है। अन्नपूर्णा योजना के जरिए सभी महिलाओं को हर साल तीन सिलेंडर मुफ्त मिलेंगे। जबकि ‘लाडली बहना योजना’ के माध्यम से राज्य की गरीब महिलाओं की आर्थिक मदद की जाएगी।