26 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maharashtra Accident: नई कार में घूमने निकला था परिवार, ट्रक ने मारी टक्कर, 6 सदस्यों की मौके पर मौत

महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में कार और ट्रक की टक्कर में एक ही परिवार के छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई। एक 6 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Feb 26, 2026

Maharashtra car Accident

महाराष्ट्र में एक ही परिवार के 6 सदस्यों ने गंवाई जान (Photo: IANS/File)

महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। श्रीरामपुर-संगमनेर रोड पर खंडाला गांव के पास एक कार और ट्रक के बीच हुई भीषण टक्कर में एक ही परिवार के छह सदस्यों की जान चली गई। इस हादसे में एक मासूम गंभीर रूप से घायल है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई।

10 दिन पहले खरीदी कार, दर्शन के लिए निकला था परिवार

मिली जानकारी के अनुसार, श्रीरामपुर में रहने वाले चव्हाण परिवार ने महज 10 दिन पहले ही एक पुरानी स्विफ्ट कार खरीदी थी। परिवार में नई गाड़ी आने की खुशी थी और इसी खुशी में पूरा परिवार बच्चों के साथ खंडाला स्थित मंदिर जाने के लिए निकला था। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे जब उनकी कार संगमनेर रोड पर पहुंची, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

बाल-बाल बचा मासूम

इस भीषण दुर्घटना में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दो गंभीर रूप से घायल थे। अस्पताल में इलाज के दौरान एक और घायल ने दम तोड़ दिया, जिससे मृतकों का आंकड़ा छह पहुंच गया है। मृतकों में प्रशांत रमेश चव्हाण (24), संगीता अनिल चव्हाण (40), सिद्धार्थ सुनील चव्हाण (16), सारिका अनिल चव्हाण (30), ऐश्वर्या अशोक चव्हाण (26) और नन्ही ऋत्वि अशोक चव्हाण (3) शामिल हैं।

वहीं, 6 वर्षीय रुद्र अशोक चव्हाण गंभीर रूप से घायल है और लोणी के एक अस्पताल में उसका उपचार जारी है।

घटनास्थल पर मचा कोहराम

हादसे के बाद सड़क पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और नागरिक मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। शवों को पोस्टमार्टम के लिए नजदीकी सरकारी अस्पताल भेजा गया। इस घटना के बाद से पूरे परिसर में मातम पसरा हुआ है। एक हंसता-खेलता परिवार अचानक खत्म हो जाने से हर कोई स्तब्ध है।