
बीजेपी MLA किर्तीकुमार भांगडिया के खिलाफ केस दर्ज
Maharashtra Politics: महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले की चिमूर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक किर्तीकुमार भांगडिया के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है। भांगडिया पर कांग्रेस जिला महासचिव के भाई व उनकी पत्नी के साथ मारपीट करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, इस मामले में पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर दी है। पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार पीड़िता और उसका पति साईनाथ बुटके चिमूर में रहते हैं। साईनाथ के बड़े भाई गजानन बुटके कांग्रेस के जिला महासचिव हैं। 11 तारीख को शाम करीब साढ़े सात बजे बीजेपी विधायक किर्तीकुमार उर्फ बंटी भांगडिया अपने कुछ कार्यकर्ताओं के साथ उनके घर पहुंचे। उन्होंने गाली-गलौज की। फिर जबरन घर में घुस कर साईनाथ की पिटाई की और उसे बाहर ले आए। पीड़िता का आरोप है कि जब उसने पति की पिटाई का विरोध किया तो उसके साथ छेड़खानी और मारपीट की गई। यह भी पढ़े-सौर परियोजना के लिए किसानों की जमीन किराए पर लेगी महाराष्ट्र सरकार, फडणवीस का बड़ा ऐलान
साथ ही भांगडिया के समर्थकों ने उसके दो छोटे बच्चों के साथ भी मारपीट की। शिकायतकर्ता ने कहा कि इस बीच घर पहुंचे गजानन बुटके ने भांगडिया को रोकने का भी प्रयास किया। लेकिन उनके साथ भी मारपीट की गई। इस शिकायत के बाद पुलिस ने बीजेपी नेता समेत उनके 15 से 20 कार्यकर्ताओं के खिलाफ धारा 354 के तहत छेड़खानी का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Published on:
12 Mar 2023 05:07 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
