15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maharashtra Accident: चंद्रपुर में नेशनल हाईवे पर गाय बचाने के दौरान ट्रक से टकराई बोलेरो, डीजे पंकज बागडे समेत 4 की मौत

DJ Pankaj Bagde Died in Accident at Chandrapur-Gadchiroli National Highway: पंकज बागडे गढ़चिरौली में डीजे एसोसिएशन के अध्यक्ष भी थे। कल वह अपने साथियों के साथ डीजे के लिए कुछ सामान खरीदने चंद्रपुर गए थे। खरीदारी कर रात को वापस लौटते समय सावली तालुका के किसाननगर में यह हादसा हो गया।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Aug 13, 2022

Chandrapur-Gadchiroli National Highway Accident DJ Pankaj Bagde Accident

चंद्रपुर में नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई बोलेरो

Pankaj Bagde Died in Chandrapur Road Accident: महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। इसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर है. इस दुर्घटना में क्षेत्र के प्रसिद्ध डीजे बजाने वाले पंकज बागडे (Pankaj Bagde) की भी जान चली गयी है।

मिली जानकारी के मुताबिक, पंकज बागडे अपने डीजे के लिए उपकरण खरीदने गए थे. चंद्रपुर-गढ़चिरौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर किसाननगर में बोलेरो एक खड़े ट्रक से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 1 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी बोलेरो में गढ़चिरौली के मशहूर डीजे पंकज बागडे भी थे, जिनकी हादसे में मौत हो गई। यह भी पढ़े-COVID 4th Wave: फिर डराने लगा कोरोना! मुंबई में दूसरे दिन भी 600 से ज्यादा केस, संक्रमण की रफ्तार बढ़ी

पंकज बागडे गढ़चिरौली में डीजे एसोसिएशन के अध्यक्ष भी थे। कल वह अपने साथियों के साथ डीजे के लिए कुछ सामान खरीदने चंद्रपुर गए थे। खरीदारी कर रात को वापस लौटते समय सावली तालुका के किसाननगर में सड़क पर बैठी गाय को बचाने के दौरान सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से उनकी बोलेरो टकरा गयी। यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो में बैठे चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

मरने वालों में गढ़चिरौली निवासी 26 वर्षीय पंकज बागडे, सावली निवासी 35 वर्षीय अनुप ताडूलवार, विहीरगाव निवासी 24 वर्षीय महेश्वरी ताडूलवार और भामरागड निवासी 29 वर्षीय मनोज तीर्थगिरीवार शामिल हैं। जबकि सावली के रहने वाले 23 वर्षीय सुरेंद्र मसराम गंभीर रूप से घायल है। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस ने आगे की कार्यवाही के लिए शवों को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल में भिजवा दिया है। अचानक हुए इस हादसे से पीड़ित परिवारों पर दुखो का पहाड़ टूट पड़ा है। सावली पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।