27 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

2026 में कैसी होगी मायानगरी मुंबई? CM शिंदे बोले- 337 किमी मेट्रो नेटवर्क का जाल, ट्रैफिक जाम व स्लम मुक्त

Maharashtra News: सीएम एकनाथ शिंदे ने बताया कि मुंबई और मुंबईवासियों के कल्याण के लिए क्या किया जाएगा। आगे बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, "म्हाडा, एसआरए अलग है। यह एक एकीकृत प्रणाली नहीं है, लेकिन आने वाले समय में इसे एक करने की योजना है।"

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Oct 16, 2022

eknath_shinde.jpg

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

Mumbai News: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने 'मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन एक्ट 2034' (Mumbai Metropolitan Region Act 2034) पर आयोजित एक दिवसीय सम्मेलन में बताया कि भविष्य में मुंबई कैसी होगी। मायानगरी को लेकर अंदाजा लगाते हुए मुख्यमंत्री शिंदे ने बड़ी घोषणा की और कहा कि शहर को झुग्गी-झोपड़ी मुक्त (Slum Free Mumbai) बनाने के साथ-साथ मेट्रो नेटवर्क से भी सुसज्जित किया जाएगा।

इस कार्यक्रम के समापन भाषण में बोलते हुए मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि मुंबई में भी बदलाव आएगा। राज्य में सरकार बदल गई है और हमारे पास नई तकनीक है, हम मुंबई को स्लम मुक्त के साथ-साथ ट्रैफिक जाम से मुक्त बनाना चाहते हैं। अब समय आ गया है कि मुंबई को सबसे अच्छा शहर बनाया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2026 तक 337 किलोमीटर मेट्रो नेटवर्क का निर्माण कर लिया जाएगा। यह भी पढ़े-Maharashtra: सेल्फी लेने के चक्कर में वैतरणा नदी में गिरे परिवार के 4 सदस्य, दो की हुई मौत


ईस्टर्न एक्सप्रेस फ्रीवे का विस्तार

अपने संबोधन में सीएम एकनाथ शिंदे ने बताया कि मुंबई और मुंबईवासियों के कल्याण के लिए क्या किया जाएगा। आगे बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, "म्हाडा, एसआरए अलग है। यह एक एकीकृत प्रणाली नहीं है, लेकिन आने वाले समय में इसे एक करने की योजना है। हम ईस्टर्न एक्सप्रेस फ्रीवे को घोड़बंदर तक ले जा रहे हैं। मेट्रो-3 प्रोजेक्ट में कुछ समस्याएं आयीं, लेकिन हमने उनका समाधान कर दिया है।“

337 किमी का मेट्रो नेटवर्क

उन्होंने बताया कि, 2026 तक हम 337 किलोमीटर का मेट्रो नेटवर्क बनाने जा रहे हैं। निकट भविष्य में एमएमआर क्षेत्र में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। सभी बड़े प्रोजेक्ट तय समय से पहले पूरे कर लिए जाएंगे। मुंबई के कमिश्नर (BMC) को गड्ढों को भरने के निर्देश दिए गए हैं। इसलिए आने वाले समय में मुंबई की सभी सड़कें कंक्रीट की बनेंगी, साढ़े चार हजार करोड़ की सड़कें नए सिरे से बनेंगी।"


सस्ते घर के लिए बिल्डर्स को रियायत

एकनाथ शिंदे ने कहा "हमारी सरकार टारगेट ओरिएंटेड है। बिल्डर्स मुंबई में सस्ते घर दें, हम उसके लिए रियायतें भी देंगे। कानून में जो बदलाव की जरुरत होगी वो भी हम करेंगे। कोस्टल रोड के संबंध में ट्रैफिक जाम की समस्या हैं, हम इस पर भी काबू पा रहे हैं। यह परियोजना भी तेजी से चल रही है। हम मुंबई में 145 कोलीवाड़ा का विकास कर रहे हैं।“

स्लम मुक्त मुंबई!

मुख्यमंत्री ने कहा "मुंबई में झुग्गी-बस्तियों की समस्या बहुत बड़ी है। आज भी मुंबई की 60 फीसदी आबादी उसी में रहती है। 2052 में यह संख्या और बढ़ने की संभावना है। इसलिए हमारी सरकार का मुख्य उद्देश्य मुंबई और मुंबई महानगर क्षेत्र को स्लम मुक्त बनाना है। इसके लिए तेजी से योजनाये को अमल में लाया जायेगा।“

उन्होंने कहा कि इसके लिए बेस्ट और एसटी डिपो की जगहों का उपयोग करने की योजना पर विचार किया जा रहा है। इसके अलावा धारावी पुनर्विकास परियोजना का शुभारंभ किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि इस परियोजना के पूरा होने के बाद मुंबई स्लम मुक्त हो जाएगी।