
औरंगाबाद का ऑरिक सिटी
Maharashtra Aurangabad News: महाराष्ट्र का औरंगाबाद शहर देश के सबसे तेजी से बढ़ते शहरों में से एक है। इसके अलावा, ऑरिक सिटी (Auric City) के कारण औरंगाबाद शहर सुर्ख़ियों में है। लेकिन अब सड़कों पर बने गड्ढों ने शहर के विकास की गति में बाधा उत्पन्न की है। हैरानी की बात यह है कि औरंगाबाद के बिडकीन में एक साइट देखने पहुंची चीनी कंपनी की एक टीम पैठण शहर के सड़कों पर बने गड्ढे देखकर आधे रस्ते से वापस लौट गयी।
दिल्ली-मुंबई कॉरिडोर के तहत ऑरिक सिटी बनाने के लिए कुल 10 हजार एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया गया है। इसमें पहले चरण में शेंद्रा और बिडकीन में उद्योग विकास की योजना बनाई गई थी। दिलचस्प बात यह है कि शेंद्रा में दो हजार एकड़ में से अब तक करीब 97 फीसदी जमीन आवंटित की जा चुकी है। इसलिए भविष्य में सभी उद्योगों को बिडकीन में जगह देने की योजना है। यह भी पढ़े-Mumbai Crime: 2.80 करोड़ रूपये लेकर एटीएम कैश वैन का ड्राइवर हुआ फरार, जानें हैरान करने वाला मामला
इस बीच, कुछ दिन पहले चीन से एक कंपनी की टीम निवेश के लिए औरंगाबाद आई थी। टीम पैठण रोड से बिडकीन में साइट देखने के लिए जा रही थी। हालांकि टीम जब औरंगाबाद शहर से पैठण रोड होते हुए बिडकीन जाने के लिए रवाना हुई तो सड़क पर जाम और सड़क की हालत देखकर बिना जमीन देखे वापस जाने का फैसला किया।
औरंगाबाद-पैठण मार्ग को बड़ा बनाने का मसला कई सालों से चर्चा में है। अब तक कई उदघाटन हो चुके हैं लेकिन काम शुरू नहीं हुआ है। दिलचस्प बात यह है कि औरंगाबाद जिले से दो केंद्रीय और राज्य सरकार के तीन कैबिनेट मंत्री हैं। लेकिन शहर और ग्रामीण इलाकों में सड़कों की समस्या का समाधान नहीं हो सका है। यह सड़क केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे और शिंदे सरकार के मंत्री संदिपान भुमरे के निर्वाचन क्षेत्र में होने के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है।
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे खुद 12 सितंबर को औरंगाबाद जाएंगे। इस बार वे पैठण में जनसभा करेंगे। इसके लिए उन्हें भी औरंगाबाद-पैठण हाईवे से होकर गुजरना पड़ता है। कुछ दिन पहले ही केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इस खस्ताहाल सड़क को फोर लेन करने के काम का दूसरी बार उद्घाटन किया था। लेकिन अब यह देखना जरूरी है कि काम असल में कब शुरू होता है।
Published on:
06 Sept 2022 04:56 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
