23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maharashtra: मंत्रालय कौन सा मिला, इससे ज्यादा महत्वपूर्ण उसमें किया गया काम है… सीएम शिंदे का नाराज मंत्रियों को संदेश

Eknath Shinde Government Portfolios: बीते मंगलवार को शिंदे सरकार के कैबिनेट विस्तार के बाद रविवार को मंत्रियों को उनके विभाग सौंपे गए। लेकिन विभागों के बंटवारे की घोषणा होने के बाद से शिंदे खेमे के कई मंत्री नाखुश बताये जा रहे है। उधर, बीजेपी ने भी नरम रुख अपनाया है और जरूरत के मुताबिक आगे निर्णय लेने की बात कही है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Aug 15, 2022

eknath_shinde_cm.jpg

Eknath Shinde

Maharashtra Minister Portfolios: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विभागों के बंटवारे के बाद मंत्रियों की नाराजगी की खबरों पर पहली बार प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि किसे कौन सा मंत्रालय आवंटित किया गया है, इससे ज्यादा महत्वपूर्ण उस विभाग के साथ न्याय कैसे (काम कर) किया जाता है, वह है।

बीते मंगलवार को शिंदे सरकार के कैबिनेट विस्तार के बाद रविवार को मंत्रियों को उनके विभाग सौंपे गए। लेकिन विभागों के बंटवारे की घोषणा होने के बाद से शिंदे खेमे के कई मंत्री नाखुश बताये जा रहे है। उधर, बीजेपी ने भी नरम रुख अपनाया है और जरूरत के मुताबिक आगे निर्णय लेने की बात कही है। यह भी पढ़े-Maharashtra: विभागों के बंटवारे के बाद एकनाथ शिंदे के 5 मंत्री नाराज! डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने दी प्रतिक्रिया

विभागों के आवंटन में बीजेपी को ज्यादा अहमियत देने के आरोप लगाये जा रहे है। बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और विधायक चंद्रकांत पाटील को उच्च और तकनीकी शिक्षा, कपड़ा उद्योग और संसदीय कार्य के विभाग सौंपे गए है। जबकि कुछ साल पहले कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए राधाकृष्ण विखे पाटील को राजस्व विभाग की जिम्मेदारी दी गयी है।

राज्य के राजनीतिक गलियारों में इस संबंध में चर्चा तेज हो गयी है कि शिंदे समूह के मंत्रियों को कम महत्वपूर्ण विभाग दिए गए है। इस बीच मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने खुद मोर्चा संभालते हुए कहा “अंत में विभाग कौन सा मिला इससे ज्यादा मायने यह रखता है कि हम उस विभाग को न्याय देते हैं।“ उन्होंने कहा कि मंत्रालयों की तुलना करना अधिक महत्वपूर्ण नहीं है बल्कि उसमें किया गया काम है।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विश्वास जताते हुए कहा “जिन मंत्रियों को जो भी विभाग की जिम्मेदारी दी गई है, वे उस जिम्मेदारी को सफलतापूर्वक निभाएंगे। महाराष्ट्र के लोगों को न्याय देंगे। एक बार मंत्री बनने के बाद वह किसी विशेष क्षेत्र का मंत्री नहीं बल्कि पूरे राज्य का मंत्री होता है। इससे राज्य भर में हमारे मंत्रियों के माध्यम से विकास होगा। आम लोगों को न्याय मिलेगा।“