13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में कंपकपाने वाली ठंड, पारा लुढ़कर 8.1 डिग्री हुआ, महाबलेश्वर से भी ठंडा नासिक!

Maharashtra Cold Wave: महाराष्ट्र के कई हिस्सों में सर्दी का सितम दिखना शुरू हो गया है। हिमालय की तलहटी से ठंडी हवाएं उत्तर से सीधे नासिक की ओर बह रही हैं, नतीजतन निफाड तालुका के कुंदेवाडी में न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Nov 19, 2022

maharashtra_cold_weather.jpg

महाराष्ट्र में बढ़ी ठंड

Maharashtra Weather Nashik Mahabaleshwar: महाराष्ट्र में मौसम का मिजाज बदल रहा है और राज्यभर में इस समय गुलाबी ठंड के साथ सर्द हवाएं चल रही हैं। लिहाजा अब बाजारों में ग्रामीण इलाकों में तो घरों में अलाव जलने लगे हैं। कई जगहों पर कड़ाके की ठंड के चलते लोग गर्म कपड़ों की खरीददारी कर रहे हैं।

महाराष्ट्र के कई हिस्सों में सर्दी का सितम दिखना शुरू हो गया है। हिमालय की तलहटी से ठंडी हवाएं उत्तर से सीधे नासिक की ओर बह रही हैं, नतीजतन निफाड तालुका के कुंदेवाडी में न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। यह भी पढ़े-Mumbai: देश के सबसे अमीर नगर निगम को बॉम्बे हाईकोर्ट ने फटकारा, कहा- मुंबई की सड़कें चलने लायक तक नहीं

नवंबर का आधे से ज्यादा बीत चुका है। इसके साथ ही ऐसा लग रहा है कि प्रदेशभर में ठंड ने दस्तक दे दी है। कई जगहों पर तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिली है। प्रसिद्ध हिल स्टेशन महाबलेश्वर में पारा 11 डिग्री पर पहुंच गया है। जबकि वेन्नालेक में 6 डिग्री तक लुढ़क गया है। धुले में भी तापमान में गिरावट आई है, जहां न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री पर पहुंच गया है।

पुणे में आज सुबह न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री तक पहुंच गया। जबकि मुंबई में पारा 20 डिग्री तक पहुंचने से कई लोग सुबह-सुबह हलके स्वेटर, कान की टोपियां पहनकर नजर आये। इसके अलावा भी अनेक जगह रात का पारा 12 डिग्री सेल्सियस से कम या इसके आसपास दर्ज किया गया। उधर, ठंड का मौसम रबी की फसल के अनुकूल होने से किसान खुश हैं।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग