22 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाराष्ट्र के जलगांव में कंपाउंड की दीवार ढही, उत्तर प्रदेश के 3 मजदूरों की मौत

Maharashtra Jalgaon News: मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश के रहने वाले मोहंमद अकील साकीर आली, विनीत कुमार जमुनाप्रसाद चौरसिया और लतीफ रहीम के तौर पर हुई है। जबकि हादसे में एक मजदूर घायल हुआ है।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Mar 20, 2023

jalgaon_chalisgaon_wall_collapses.jpg

जलगांव में दीवार ढहने से 3 की मौत I फाइल फोटो

Jalgaon Wall Collapses: महाराष्ट्र के जलगांव में बड़ा हादसा होने की खबर है। जहां चालीसगाव शहर में एक कंपनी परिसर की कंपाउंड की दीवार ढहने से तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक शख्स को गंभीर तौर पर घायल हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उधर, इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।

बताया जा रहा है कि शहर में एचएच पटेल नाम की तंबाकू कंपनी के परिसर की दीवार अचानक गिरने से उसके नीचे चार मजदूर दब गए। जिसमें से तीन की मौत हो गयी। रविवार रात कंपनी में नाला सफाई का काम चल रहा था। इस दौरान ब्रेकर मशीन का भी उपयोग किया जा रहा था। तभी अचानक कंपाउंड की दीवार ढह गई। जिसके चपेट में वहां काम कर रहे मजदुर आ गए। यह भी पढ़े-Maharashtra: गोंदिया में 40 हजार लोग पानी की बूंद-बूंद के लिए मोहताज, हड़ताल के चलते 4 दिन से नहीं आया पानी

मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश के रहने वाले मोहंमद अकील साकीर आली, विनीत कुमार जमुनाप्रसाद चौरसिया और लतीफ रहीम के तौर पर हुई है। जबकि हादसे में एक मजदूर घायल हो गया, जिसका इलाज प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है।

इस बीच देर रात पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उत्तर प्रदेश में मौजूद तीनों मृतक मजदूरों के परिवारों को दुर्भाग्यपूर्ण घटना की जानकारी दे दी गई है।