
Nagpur Minor Girl Rape Case
महाराष्ट्र के नागपुर जिले (Nagpur News) के सदर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक 15 वर्षीय छात्रा को प्रेम जाल में फंसाकर कार में ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया गया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान सुमित उर्फ साहिल मनोहर चंदेल के रूप में हुई है, वह ड्राइवर का काम करता है।
मिली जानकारी के अनुसार, अप्रैल महीने में एक शादी समारोह के दौरान पीड़ित लड़की की आरोपी सुमित से पहचान हुई थी। दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और उन्होंने एक-दूसरे के मोबाइल नंबर भी लिए। कुछ दिनों पहले सुमित ने इंस्टाग्राम से छात्रा से संपर्क किया और उससे बातचीत शुरू कर प्रेमजाल में फंसा लिया।
पीड़ित नाबालिग लड़की 21 जून को अपने मोबाइल पर सुमित से बात कर रही थी। लगातार फोन पर बातचीत करने पर परिजनों ने उसे डांटा। उसी दिन दोपहर करीब 3 बजे सुमित ने छात्रा से संपर्क किया और उसे गड्डीगोदाम चौक पर मिलने के लिए बुलाया। जब लड़की वहां पहुंची, तो सुमित उसे कार में बैठाकर बेलतरोड़ी इलाके के एक सुनसान स्थान पर ले गया, जहां उसने युवती के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया।
किसी तरह खुद को छुड़ाकर पीड़िता मनीषनगर इलाके पहुंची, जहां उसने एक युवक से मोबाइल लेकर अपने परिजनों को कॉल किया। परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे और उसे घर लेकर आए। जब लड़की ने अपनी आपबीती परिवार को बताई तो सभी दंग रह गए। इसके बाद पीड़िता ने सदर पुलिस स्टेशन जाकर घटना की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बलात्कार और अपहरण की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कि।
मामले कि गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तेजी से कार्रवाई कि और सुमित को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान सुमित ने छात्रा से मिलने से इनकार किया, लेकिन सीसीटीवी फुटेज में वह घटना के दिन दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक अपने मालिक के घर से गायब पाया गया।
यह घटना न केवल चौंकाने वाली है, बल्कि समाज के लिए एक गंभीर चेतावनी भी है कि कैसे सोशल मीडिया और झूठे प्रेमजाल के जरिए युवतियों को निशाना बनाया जा रहा है।
बीड जिले में 17 वर्षीय छात्रा से छेड़खानी और यौन उत्पीड़न के आरोप में कोचिंग सेंटर के दो पुरुष शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पीड़ित लड़की ने शिवाजीनगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार पीड़िता का 30 जुलाई 2024 से 25 मई 2025 के बीच कई बार उत्पीड़न किया गया। दोनों शिक्षक उसे कोचिंग सेंटर के ऑफिस में बुलाते थे और उसे कपड़े उतारने के लिए मजबूर करते थे। फिर लड़की की अश्लील तस्वीरें खींचकर उसके साथ अश्लील हरकत करते थे। दोनों आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
Updated on:
29 Jun 2025 04:52 pm
Published on:
29 Jun 2025 04:51 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
