
पुलिसकर्मी I फाइल फोटो
Maharashtra Jalna Crime News: महाराष्ट्र के जालना (Jalna Crime) में एक पुलिस कांस्टेबल ने सनसनीखेज आरोप लगाया है। पुलिसकर्मी ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी का पुलिस स्टेशन के एक वरिष्ठ अधिकारी के साथ अवैध संबंध थे। कांस्टेबल ने दावा किया कि उसने खुद दोनों को रंगेहाथ पकड़ा था।
पुलिसकर्मी का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर के साथ अपनी पत्नी के नाजायज रिश्ते की बात कह रहा है। उसने बताया कि संबंधित पुलिस अधिकारी और उसकी पत्नी खास दोस्त भी है। यह भी पढ़े-Mumbai Local: दुर्घटना का शिकार होने से बची मुंबई लोकल ट्रेन, पटरी पर रखा था पत्थरों से भरा लोहे का ड्रम, FIR दर्ज
पिछले 2-3 दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ऑडियो और वीडियो क्लिप से जालना जिले में चर्चा तेज है। इस क्लिप के जरिए संबंधित पुलिसकर्मी ने कहा कि उसके अपने थाने के अधिकारी और उसकी पत्नी के बीच अनैतिक संबंध है। कांस्टेबल ने कहा कि उसने दोनों को रंगे हाथों पकड़ा था, तब पुलिस अधिकारी मौके से भाग गया था, जबकि पत्नी अपने घर चली गई। इस वायरल वीडियो अब जालना जिले के पुलिस महकमे में चर्चा का विषय बन गया है।
कांस्टेबल ने क्या कहा?
मैंने देखा कि पत्नी और मेरे साहब आपत्तिजनक हालत में थे, मुझे देखते ही वह मेरे कमरे से भाग गए, पत्नी दौड़कर टॉयलेट गयी और कंडोम फेंक दिया, लेकिन मैंने उसे निकाल लिया, फिर पत्नी जल्दी से अपने घर चली गयी. लेकिन मैंने उसे मनाने की पूरी कोशिश की, उसके पैरों पर गिर गया, उसे घर वापस ले जाना चाहता हूँ। वीडियो में पुलिसकर्मी कह रहा है कि जिसने भी गलत किया उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, मैं और मेरे बच्चे खुलकर सामने आए है, मुझे न्याय दो, उसके खिलाफ मामला दर्ज करो।
उसने वीडियो में कहा कि वह पत्नी को घर लाने के लिए गया, उसे बहुत समझाया, लेकिन पुलिस अधिकारी ने पत्नी को पैसे का लालच देकर शिकायत दर्ज न करने के लिए कहा है। बताया जा रहा है कि आरोपों इंस्पेक्टर की इलाके में अच्छी प्रतिष्ठा है, जिस वजह से इस मामले के वीडियो क्लिप ने पूरे जिले में सनसनी मचा दी है।
Published on:
03 Sept 2022 01:02 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
