बताया जा रहा है कि मुंबई लोकल ट्रेन के सामने ट्रैक पर लोहे का ड्रम रखकर दुर्घटना करने की कोशिश की गयी, लेकिन सतर्क मोटरमैन अशोक शर्मा की वजह से कोई नुकसान नहीं हुआ। सैंडहर्स्ट रोड-भायखला स्टेशन के बीच अज्ञात व्यक्ति ने 15 से 20 किलो पत्थर से भरा लोहे का ड्रम पटरियों पर रख दिया. वहीं इस फ़ास्ट रूट पर दोपहर 3:10 बजे एक तेज लोकल ट्रेन सीएसएमटी से खोपोली के लिए रवाना हुई। उसी समय मोटरमैन अशोक शर्मा ने सैंडहर्स्ट रोड स्टेशन से निकलते समय ट्रैक पर लोहे का ड्रम देख लिया।