20 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिंधुदुर्ग: एकतरफा प्यार में 23 वर्षीय छात्रा दामिनी की हत्या, शादी की बात सुन सनकी आशिक ने किए 18 वार

Maharashtra Love Affair Crime: महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग में 23 वर्षीय छात्रा दामिनी पालव की हत्या के मामले में आरोपी साहिल धुरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस वारदात में इस्तेमाल की गई चाकू को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।
3 min read
Google source verification

मुंबई

•

image

Dinesh Dubey

•

Oct 20, 2026

Damini Palav murder news Sindhudurg

सिंधुदुर्ग में एकतरफा प्यार में युवती की हत्या, आरोपी 24 अक्टूबर तक हिरासत में (Photo: X/@policekaka)

Damini Palav Murder Case: महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में 23 वर्षीय कॉलेज छात्रा दामिनी किरण पालव की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी साहिल विश्राम धुरी (22) को गिरफ्तार किया है। कुडाल तालुका के वर्दे गांव में हुई इस वारदात की शुरुआती जांच में एकतरफा प्यार को हत्या की वजह माना जा रहा है। पुलिस के अनुसार, दामिनी ने आरोपी के प्रेम प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया था। जांच में यह आशंका भी सामने आई है कि दामिनी की शादी तय होने से आरोपी नाराज था। अदालत ने आरोपी को 24 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू, दोपहिया वाहन और दोनों के मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

बस स्टैंड पर रोका रास्ता, शादी की बात सुन किया ताबड़तोड़ हमला

यह घटना शनिवार शाम करीब 6 बजे सिंधुदुर्ग जिले के कुडाल तालुका के वर्दे गांव स्थित पालववाड़ी के कुंभारवाड़ी इलाके में हुई थी। होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रही दामिनी कॉलेज से एसटी बस से अपने गांव पहुंची थी और घर जा रही थी। पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, आरोपी साहिल धुरी कथित तौर पर घटनास्थल पर उसका इंतजार कर रहा था।

आरोप है कि साहिल ने दामिनी का रास्ता रोककर उस पर अपना प्रेम प्रस्ताव स्वीकार करने का दबाव बनाया। दामिनी के इनकार करने पर उसने धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में दामिनी की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, उसके शरीर पर चाकू से 17 से 18 वार किए जाने की जानकारी सामने आई है।

सोशल मीडिया से हुई थी पहचान

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी और दामिनी की पहचान सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। इसके बाद साहिल कथित तौर पर दामिनी से एकतरफा प्रेम करने लगा था। जांच एजेंसियों को संदेह है कि दामिनी ने उसके प्रेम प्रस्ताव को ठुकरा दिया था और उसकी शादी तय होने से आरोपी नाराज था।

पुलिस को आशंका है कि इसी नाराजगी के चलते आरोपी ने हत्या की योजना बनाई। हालांकि, वारदात के पीछे के सटीक कारणों और घटनाक्रम की पुष्टि के लिए आगे की जांच जारी है।

हत्या में इस्तेमाल चाकू और मोबाइल जब्त

हत्या के बाद फरार हुए आरोपी साहिल धुरी को सिंधुदुर्ग पुलिस की स्थानीय अपराध शाखा ने उसके घर से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके खून से सने कपड़े भी जब्त किए हैं। इसके अलावा, कथित तौर पर हत्या में इस्तेमाल किया गया धारदार चाकू, वारदात में उपयोग की गई दोपहिया गाड़ी और दामिनी व साहिल के मोबाइल फोन भी जांच के लिए जब्त किए गए हैं।

पुलिस आरोपी को घटनास्थल पर ले जाकर भी पूछताछ कर चुकी है। जांच के दौरान जब्त किए गए सामान और डिजिटल साक्ष्यों की मदद से घटना से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।

24 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में आरोपी

आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। अदालत में पेश किए जाने के बाद उसे 24 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हत्या की योजना कैसे बनाई गई, आरोपी ने किन परिस्थितियों में वारदात को अंजाम दिया और मामले में कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं।

दामिनी की हत्या से महिला सुरक्षा पर फिर सवाल

कॉलेज में पढ़ने वाली एक युवती की इस तरह हत्या होने से इलाके में चिंता का माहौल है। यह घटना एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा और प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर महिलाओं के खिलाफ होने वाली हिंसा के मुद्दे को सामने लाती है।

दामिनी पालव की हत्या के मामले में पुलिस की जांच जारी है। फिलहाल एकतरफा प्रेम को हत्या की संभावित वजह माना जा रहा है, जबकि मामले के अन्य पहलुओं की पुष्टि जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर होगी।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग