
महाराष्ट्र में डेंगू का बढ़ा कहर
Maharashtra Mumbai Dengue Case: महाराष्ट्र में मच्छरों का कहर काफी बढ़ गया है। इस वजह से राज्य में डेंगू का प्रकोप देखने को मिल रहा है। ताजा रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि राज्य में हर दिन हर घंटे औसतन दो मरीज डेंगू से संक्रमित हो रहे हैं। इससे चिंता बढ़ गई है। डेंगू के मामले में महाराष्ट्र का देश में तीसरा स्थान है। उत्तर प्रदेश में डेंगू के सबसे ज्यादा मामले दर्ज हुए हैं।
मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा कहां?
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, इस साल 1 जनवरी से 30 नवंबर तक देशभर में 2 लाख 34 हजार 427 डेंगू मरीज मिले, जिनमें से महाराष्ट्र में डेंगू मरीजों की संख्या 17 हजार 531 है। जबकि उत्तर प्रदेश में डेंगू के सबसे अधिक 33 हजार 75 मामले सामने आये। दूसरे स्थान पर बिहार है, जहां कुल 19 हजार 672 मरीज पाए गए। यह भी पढ़े-Nashik News: नासिक शहर में डेंगू का प्रकोप, नवंबर के पहले सप्ताह में मिले 58 मरीज
मुंबई में गंभीर बीमारी के कितने मरीज?
मुंबई समेत राज्यभर में लोगों के स्वास्थ्य पर मच्छर जनित बीमारियों का काफी दुष्प्रभाव पड़ा है। स्वास्थ्य विभाग ने हाल ही में आंकड़े जारी किए हैं। इसके मुताबिक पूरे देश से तुलना करें तो महाराष्ट्र में सात फीसदी मरीज मिले हैं। इनमें से 4 हजार 300 मरीज मुंबई में मिले। डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से कुछ निर्देश जारी किए गए हैं। नागरिकों से भी अनुरोध किया गया है कि वे मच्छरों के प्रसार को रोकने के लिए और उनसे बचाव के लिए उचित सावधानी बरतें व देखभाल करें।
4 साल में सबसे ज्यादा मामले
आंकड़ों के मुताबिक, पिछले चार साल की तुलना में इस साल महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मरीज मिले हैं। 2020 में डेंगू मरीजों की संख्या 3 हजार 356 थी, जबकि 2021 में राज्य में मरीजों की संख्या 12 हजार 720 हो गयी। साल 2022 में राज्य में 8 हजार 578 डेंगू के मरीज मिले थे, जबकि इस साल यानी नवंबर 2023 तक राज्य में कुल 17 हजार 541 लोग गंभीर बीमारी से संक्रमित मिले हैं।
Published on:
11 Dec 2023 02:10 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
