
महाराष्ट्र में कार एक्सीडेंट में 3 की मौत
Maharashtra Dhule News: महाराष्ट्र के नासिक जिले में एक धार्मिक समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे परिवार पर काल कहर बनकर टूटा है। धुले जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। धुले तालुक में नवलनगर के पास पीड़ितों की कार अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गई। इस हादसे में अमलनेर निवासी तीन लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।
मिली जानकारी के मुताबिक, यह दुर्भाग्यपूर्ण हादसा शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे हुआ। मृतकों की पहचान सरलाबाई पंडित पाटिल (उम्र 45 वर्ष), मीनाबाई राजेंद्र पाटिल (उम्र 50 वर्ष) और शाहू विजय पाटिल (उम्र 10) के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और पीड़ितों के रिश्तेदारों को हादसे की सूचना दी। यह भी पढ़े-Mumbai Monsoon: 48 घंटे में महाराष्ट्र में दस्तक दे सकता है मॉनसून, मौसम विभाग ने दी खुशखबरी!
पाटिल परिवार नासिक से अमलनेर कार संख्या एमएच 04-एफजेड 3689 से आ रहे थे। कार में करीब सात से आठ लोग सवार थे। फागने-अमलनेर मार्ग पर नवलनगर गांव के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर छोटे पुल से नीचे गिर गई। हादसा इतना भयानक था कि कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
धार्मिक अनुष्ठान पूरा होने के बाद नासिक से घर जा रहे परिवार की कार का धुले के फागने अमलनेर में नवलनगर गांव के पास दुर्घटना हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। सभी मृतक अमलनेर के रहने वाले हैं। इस हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से घायलों को एंबुलेंस से हिरे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
इस बीच, पिछले कुछ दिनों से राज्य में सड़क हादसों की संख्या में इजाफा हुआ है। राज्य में आए दिन हादसे हो रहे हैं और कई लोगों की जान जा रही है। सड़क की खराब स्थिति, ओवर स्पीडिंग, वाहन चलाते समय ध्यान नहीं देना आदि दुर्घटना के प्रमुख कारण हैं। इसलिए नागरिकों को वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी जाती है।
Published on:
10 Jun 2023 07:30 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
