29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Earthquake: भूकंप के झटकों से फिर हिला मराठवाडा, हिंगोली में 5 किमी गहराई में था केंद्र

Maharashtra Earthquake: भूकंप की तीव्रता कम होने के कारण किसी तरह के जानमाल की संभावना नहीं है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Nov 20, 2023

marathwada_hingoli_earthquake.jpg

महाराष्ट्र के हिंगोली में आया भूकंप

Hingoli Earthquake: महाराष्ट्र के मराठवाडा क्षेत्र में सोमवार सुबह में एकबार फिर भूकंप के झटके लगे है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (National Center for Seismology) के मुताबिक, हिंगोली में भूकंप आया। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.5 मापी गयी। हालांकि भूकंप की तीव्रता कम होने के कारण किसी तरह के जानमाल की संभावना नहीं है।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) ने बताया कि भूकंप आज (20 नवंबर) सुबह 5 बजकर 9 मिनट पर आया। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.5 दर्ज हुई है। भूकंप का केंद्र हिंगोली में 5 किमी गहराई में था। हालांकि भूकंप की तीव्रता कम होने के बावजूद इसका कुछ असर नांदेड में भी दिखा। हालांकि धरती में कंपन कम होने की वजह से अधिकांश लोगों को इसकी भनक तक नहीं लगी। यह भी पढ़े-Weather Update: मुंबई में कब बढ़ेगी ठंड! इस दिन से गिरेगा पारा, जानें मौसम का पूर्वानुमान

बताया जा रहा है कि हिंगोली में आज सुबह-सुबह जब लोग सो रहे थे तो अचानक जमीन हिलने लगी। कुछ देर तक भूकंप के झटके महसूस किये गये। भूकंप से हिंगोली के वसमत, कलमनुरी और औंढा नागनाथ तालुका के कई गांव प्रभावित हुए। अचानक आए इस भूकंप से नागरिक अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। सौभाग्य से कहीं भी आर्थिक हानि या जनहानि की कोई खबर नहीं है।

आज सुबह 5:09 बजे वसमत तालुका के पांगरा (शिंदे) में जमीन में कंपन होने लगी। आपदा प्रबंधन विभाग ने घटना की पुष्टि की है। इससे पहले 8 नवंबर को आधी रात में 12:04 बजे भूकंप के झटके लगे। तब भी लोग सड़कों पर आ गए और जागकर रात बिताई।

वसमत तालुका के पांगरा शिंदे को भूकंप का केंद्र बताया जा रहा है। वसमत तालुका के साथ कलमनुरी और औंढा में भी भूकंप का झटका महसूस किया गया है। नवंबर महीने में दूसरी बार भूकंप महसूस किया गया है। इससे नागरिकों में भय का माहौल बन गया है। 15 जुलाई को 7:05 व 7:15 बजे भूकंप के दो झटके महसूस किए गए। हालांकि भूकंप से जिले में दहशत का माहौल है।