13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maharashtra: संजय राउत की पत्‍नी वर्षा से अब मनी लॉड्रिंग मामले में होगी पूछताछ, ईडी ने आज सुबह 11 बजे बुलाया

महाराष्ट्र में एक तरह सियासी घमासान जारी है तो दूसरी तरफ शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बताना चाहते हैं कि मनी लॉन्ड्रिंग केस में प्रवर्तन निदेशालय ने अब संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत को समन भेजा है। वह आज सुबह 11 बजे जांच एजेंसी के समक्ष पेश होंगी।

2 min read
Google source verification
sanjay_raut.jpg

Sanjay Raut

Maharashtra: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की हिरासत में चल रहे शिवसेना सांसद संजय राउत को लेकर लगातार बयानबाजी हो रही है। इसी बीच जांच एजेंसी ने राउत की पत्नी वर्षा राउत को पूछताछ के लिए समन भेजा है। जिसके चलते वह आज सुबह 11 बजे जांच एजेंसी के समक्ष पेश होंगी। वर्षा राउत से यह पूछताछ पात्रा चॉल जमीन मनी लॉड्रिंग मामले में होनी है।

वहीं ईडी ने इससे पहले गुरूवार को शिवसेना सांसद संजय राउत को कोर्ट में पेश किया था। साथ ही 10 अगस्त तक ईडी हिरासत की मांग की थी। लेकिन कोर्ट ने शिवसेना नेता को 8 अगस्त तक हिरासत में भेजा है। दरअसल वर्षा राउत के बैंक खाते में लेन-देन की बात सामने आने के बाद उन्हें समन भेजा गया है।

यह भी पढ़ें-Patra Chawl Scam: शिवसेना सांसद संजय राउत की 'डायरी' से खुलेंगे कई राज! ईडी का दावा- कोडवर्ड में लोगों के नाम

गौर हो कि शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत के मुंबई के भांडुप स्थित आवास पर 31 जुलाई को ईडी की टीम पहुंची थी। लगभग आठ घंटे से अधिक की छापेमारी के बाद राउत को शाम में हिरासत में लिया था। फिर देर रात उनकी गिरफ्तारी दिखाई थी। इसके बाद कोर्ट में उन्हें पेश किया जहां चार अगस्त तक ईडी की हिरासत में भेजा गया। साथ ही गुरुवार दोपहर उन्हें पीएमएलए कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने 4 दिन उनकी हिरासत को बढ़ाकर 8 अगस्त कर दिया है।

उल्लेखनीय है कि संजय राउत और पत्नी वर्षा राउत की शादी साल 1993 में हुई थी। राजनीति से उनका कोई लेना-देना नहीं है। वह भांडुप के एक स्कूल में पढ़ाती हैं। वह फिल्म निर्माण के काम से जुड़ी हैं और उनकी हाल ही में आई फिल्म ठाकरे थी। राउत ने अपने चुनावी एफिडेविट में जो बताया है उसके अनुसार वर्षा राउत तीन कंपनियों में पार्टनर हैं।