27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाराष्ट्र: पंढरपुर से दर्शन कर लौट रहा था परिवार, हो गया हादसा, 3 की मौत!

Maharashtra Sangli News: मृतक सूर्यकांत जाधव होटल व्यवसायी थे। उनके परिवार में पत्नी, बेटा, बेटी और मां हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Feb 20, 2024

sangli_accident.jpg

सांगली में बड़ा हादसा, परिवार के 3 लोगों की मौत

महाराष्ट्र के सांगली में भीषण सड़क हादसे में महिला समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। कोल्हापुर का परिवार भगवन विट्ठल के दर्शन कर पंढरपुर से लौट रहा था। रत्नागिरी-नागपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर उनकी कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के मुताबिक, यह दुर्घटना कवठेमहांकाल तालुका के शिरढोन में सोमवार शाम करीब 5 बजे हुई। कोल्हापुर जिले के रमणमला में हेडपोस्ट ऑफिस क्षेत्र में रहने वाले जाधव परिवार के सूर्यकांत दगड़ू जाधव (उम्र 52), गौरी विनायक जाधव (35), युवराज विजय जाधव (32) और जिले के रामानंदनगर निवासी प्रशांत पांडुरंग चिले (40) पंढरपुर दर्शन के लिए गए थे। यह भी पढ़े-लड़की के गले में कुत्ते का पट्टा... सड़क पर जानवर की तरह घुमाया, VIDEO देख उड़ जाएगा होश

कल शाम में सभी कार से पंढरपुर से कोल्हापुर की ओर आ रहे थे, तभी फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार वाहन से चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार डिवाइडर से टकरा गया। हादसे में जाधव परिवार के तीन सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रशांत चिले गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही कवठेमहांकाल पुलिस और हाईवे ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची। घायल प्रशांत को मिरज के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतकों के शवों को उपजिला अस्पताल में भेजा गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक सूर्यकांत जाधव एक होटल व्यवसायी थे। उनके परिवार में पत्नी, बेटा, बेटी, मां हैं। वहीँ, युवराज जाधव भी व्यवसायी थे। वहीँ, गंभीर रूप से घायल चिले निजी कंपनी में काम करते है। इस दुर्घटना की आगे की जांच कवठेमहांकाल पुलिस कर रही हैं।