21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई और पुणे के यात्रियों के लिए खुशखबरी, इस रूट पर चलेगी राज्य की पहली वंदे भारत स्लीपर

Vande Bharat Sleeper Maharashtra : हाई स्पीड वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का सफर बेहद आरामदायक होगा। इस ट्रेन को फ्लाइट की तरह डिजाइन किया गया है और यह ऑटोमेटिक दरवाजे, आरामदायक बर्थ और वाईफाई जैसी सुविधाओं से लैस होगी।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Jan 10, 2025

vande bharat sleeper new

vande bharat sleeper new

वंदे भारत एक्सप्रेस को यात्रियों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। इसे देखते हुए भारतीय रेलवे ने अब लंबी दूरी की वंदे भारत ट्रेनें चलाने की योजना बनायीं है। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा स्लीपर वंदे भारत ट्रेन की है, जिसका ट्रायल चल रहा है। ताजा जानकारी सामने आई है कि महाराष्ट्र में जल्द ही वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चलेगी।

एक वरिष्ठ रेलवे अधिकारी के मुताबिक, लंबी दूरी की वंदे भारत स्लीपर ट्रेन महाराष्ट्र में नागपुर से मुंबई और नागपुर से पुणे रूट पर चलेगी। इसकी तैयारी चल रही है। ऐसे में यात्री जल्द ही वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस में सफर कर सकेंगे। इससे सबसे ज्यादा फायदा मुंबई, पुणे, नागपुर रूट के यात्रियों को होगा।

स्लीपर वंदे भारत को किस रूट पर शुरू करना है, इस पर आखिरी फैसला रेलवे बोर्ड लेगा। हालाँकि, नागपुर के डीआरएम विनायक गर्ग के मुताबिक, मध्य रेलवे की पर से रेलवे बोर्ड को नागपुर-पुणे और नागपुर-मुंबई के बीच स्लीपर वंदे भारत चलाने का प्रस्ताव सौंपा गया है।

यह भी पढ़े-बच्चे हो या बूढ़े… 3 दिन में बाल गायब! कई गावों में फैली दहशत, हरकत में आया प्रशासन

क्यों खास है वंदे भारत स्लीपर ट्रेन?

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में 16 डिब्बे होंगे और यह 140 से 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। हालांकि इसका किराया कितना होगा, अभी तक इसकी घोषणा नहीं हुई है।

हाल ही में वंदे भारत स्लीपर ट्रेन ने ट्रायल रन में 180 किमी प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार हासिल करने में सफल रही। यह परीक्षण जनवरी महीने के अंत तक जारी रहेगा। इसके बाद यह ट्रेन देशभर में चलाई जाएगी।

रेलवे के मुताबिक, 2 जनवरी को राजस्थान के बूंदी जिले में कोटा और लाबान के बीच 30 किमी लंबी यात्रा के दौरान ट्रेन 180 किमी प्रति घंटे की अधिकतम गति हासिल करने में कामयाब रही। जबकि 1 जनवरी को रोहलखुर्द से कोटा तक 40 किमी लंबी परीक्षण यात्रा के दौरान भी वंदे भारत स्लीपर 180 किमी प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार से दौड़ी।

अधिकारियों के अनुसार, ट्रायल पूरे होने के बाद रेलवे सुरक्षा आयुक्त अधिकतम गति पर दौड़ने की ट्रेन की क्षमता का मूल्यांकन करेंगे। अंतिम चरण की आजमाइश पर खरा उतरने के बाद ही ट्रेन को आधिकारिक तौर पर मंजूरी दी जाएगी और इसे नियमित परिचालन के लिए भारतीय रेलवे को सौंप दिया जाएगा।

हाई-स्पीड वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का सफर बेहद आरामदायक होगा। इस ट्रेन को फ्लाइट की तरह डिजाइन किया गया है और यह ऑटोमेटिक दरवाजे, आरामदायक बर्थ और वाईफाई जैसी सुविधाओं से लैस होगी।