31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीजेपी के हुए अशोक चव्हाण, कल कांग्रेस को कहा था अलविदा, आज उठाया ‘कमल’

Ashok Chavan Join BJP: अशोक चव्हाण कांग्रेस पार्टी छोड़कर आज बीजेपी में शामिल हो गए।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Feb 13, 2024

ashok_chavan_in_bjp.jpg

अशोक चव्हाण बीजेपी में हुए शामिल

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और मराठवाडा क्षेत्र के दिग्गज नेता अशोक चव्हाण बीजेपी में शामिल हो गये है। उन्होंने सोमवार को कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया था। बीजेपी प्रदेश कार्यालय में डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत बावनकुले की उपस्थित में उन्होंने बीजेपी का दामन थामा।

पिछले तीन दशकों से कांग्रेस पार्टी के मजबूती के लिए काम करने वाले और बचपन से ही कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित रहने वाले 65 वर्षीय चव्हाण आखिरकार बीजेपी में शामिल हो गए। उनके समर्थक पूर्व विधायक अमर राजूरकर भी बीजेपी में शामिल हो गए हैं। इस दौरान मुंबई में बीजेपी प्रदेश कार्यालय में बड़ी संख्या में चव्हाण के समर्थक मौजूद थे। यह भी पढ़े-15 फरवरी को अशोक चव्हाण बीजेपी में होने वाले थे शामिल, जानें क्यों?

कांग्रेस पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल होने से पहले अशोक चव्हाण ने विधायक पद से भी इस्तीफा दे दिया था। पूर्व कांग्रेस नेता का मराठवाडा के कई विधानसभा क्षेत्रों में खासा प्रभाव है। उन्हें बीजेपी अब राज्यसभा का टिकट दे सकती है। इसका ऐलान भी आज हो सकता है।

भोकर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक 65 वर्षीय चव्हाण मराठावाडा क्षेत्र के नांदेड जिले के रहने वाले हैं। उनके पिता दिवंगत शंकरराव चव्हाण भी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री थे। अशोक चव्हाण को 2010 में मुंबई के आदर्श आवासीय घोटाले में शामिल होने के आरोपों के चलते मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। वह 2014-19 के दौरान कांग्रेस की राज्य इकाई के प्रमुख भी थे।

इस बीच, अमरावती से निर्दलीय विधायक रवि राणा ने दावा किया कि 10 से 15 विधायक अशोक चव्हाण के संपर्क में हैं। चर्चा है कि चव्हाण के बाद कई और कांग्रेस नेता पार्टी छोड़ने की कगार पर हैं, ऐसे में डैमेज कंट्रोल के लिए आज मुंबई में महाराष्ट्र कांग्रेस नेताओं की बड़ी बैठक बुलाई गयी है।

बीते एक महीनों में अशोक चव्हाण के अलावा महाराष्ट्र में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं बाबा सिद्दीकी और मिलिंद देवड़ा ने भी पार्टी को अलविदा कह दिया। सभी नेता कांग्रेस आलाकमान की कार्यशैली से नाराज थे।