14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री असलम शेख को जान से मारने धमकी, गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के नाम से आया कॉल

Aslam Shaikh Death Threat Call: मुंबई पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 506 (2) और 507 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Oct 08, 2023

goldie_brar_aslam_shaikh_threat_call.jpg

कांग्रेस विधायक असलम शेख को मिली जान से मारने की धमकी

Goldie Brar Aslam Shaikh Threat: महाराष्ट्र से बड़ी खबर आ रही है। कांग्रेस विधायक (Congress MLA) और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री असलम शेख (Aslam Shaikh) को जान से मारने की धमकी मिली है। फोन करने वाले संदिग्ध ने खुद की पहचान भगोड़ा कनाडाई गैंगस्टर गोल्डी बराड़ बताया। हालाँकि अभी इसकी पुष्टी नहीं हुई है। मुंबई पुलिस मामके की जांच कर रही है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कांग्रेस नेता असलम शेख (Aslam Shaikh) को धमकीभरा फोन आया। शेख के निजी सहायक ने फोन उठाया था। फोन करने वाले ने कहा, 'मैं गोल्डी बराड़ बोल रहा हूं, मैं दो दिन में असलम शेख को गोली मारने वाला हूं। ये असलम शेख को बता देना।' जिसके बाद मुंबई के बांगुर नगर (Bangur Nagar) पुलिस स्टेशन में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 506 (2) और 507 के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह भी पढ़े-भीड़ में मिली तो चाकू से मार डालूंगा... नवनीत राणा को जान से मारने की धमकी, FIR दर्ज

पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है और कॉलर को ट्रेस करने की कोशिश चल रही है। शेख बीएमसी कार्यालय में थे जब उनके मोबाइल पर दो बार धमकी भरा कॉल आया। पुलिस ने दोनों मोबाइल नंबरों को ट्रैक करने के लिए एक टीम का गठन किया गया है।

मालूम हो कि सतींदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ पंजाब में श्री मुक्तसर साहिब का रहने वाला है और वह 2017 में छात्र वीजा पर कनाडा चला गया था। वह लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़ा है। पिछले महीने पंजाब पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ से जुड़े अपराधियों को पकड़ने के लिए बड़ा छापेमारी अभियान चलाया था। गोल्डी बराड़ पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मुख्य आरोपी है। मूसेवाला की पिछले साल 29 मई को पंजाब के मानसा जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बराड़ के नाम से पिछले दिनों अभिनेता सलमान खान को भी धमकियां मिली थीं। यह भी पढ़े-‘मेरे चारों तरफ बम लगा है', पुणे एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप!

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग