1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाराष्ट्र: गढ़चिरौली और चंद्रपुर में भीषण सड़क हादसा, 3 की मौत, 20 से ज्यादा जख्मी

Maharashtra Gadchiroli and Chandrapur Accident: आशंका जताई जा रही है कि बस चालक को नींद आने की वजह से यह हादसा हुआ। हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ने की संभावना जताई जा रही है, क्योंकि कई घायलों की हालत गंभीर है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Jan 28, 2023

Pune_bus_accident.jpg

पुणे में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 1 की मौत

Road Accident in Maharashtra: महाराष्ट्र के गढ़चिरौली और चंद्रपुर जिलों में शनिवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि 20 से ज्यादा लोग जख्मी बताये जा रहे है। गढ़चिरौली में राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज एक भयानक एक्सीडेंट हुआ. बताया जा रहा है कि एक हाईवे पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टाटा मैजिक टकरा गई। इस भीषण हादसे में टाटा मैजिक के परखच्चे उड़ गए।

जानकारी के मुताबिक, टाटा मैजिक में सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। इस हादसे के बाद कुछ देर के लिए हाईवे पर जाम की स्थिती उत्पन्न हो गई। हालांकि पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क से हटाया और यातायात को बहाल किया। यह भी पढ़े-मोहसिन शेख हत्याकांड: हिंदू राष्ट्र सेना के नेता धनंजय देसाई समेत 20 आरोपी बरी, पुणे कोर्ट ने सुनाया फैसला

वहीँ, आज तड़के मजदूरों को ले जा रही एक प्राइवेट बस चंद्रपुर जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि गांव में रोजगार की कमी के चलते छत्तीसगढ़ से मजदूरों का एक समूह हैदराबाद काम के लिए जा रहा था। रोटी की तलाश में निकले इन मजदूरों की बस महाराष्ट्र में हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और 17 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, आज सुबह करीब 5 बजे मजदूरों को लेकर छत्तीसगढ़ से हैदराबाद जा रही बस चंद्रपुर जिले के विरुर-धानोरा मार्ग पर पलट गई। बस में 30 मजदूर सफर कर रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही विरूर पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों की मदद में जुट गई। गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है।

अधिकारियों ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए विरूर, राजुरा, चंद्रपुर रेफर किया गया है। हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ने की संभावना जताई जा रही है, क्योंकि कई घायलों की हालत गंभीर है। आशंका जताई जा रही है कि बस चालक को नींद आने की वजह से यह हादसा हुआ। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Story Loader