
प्रतीकात्मक फोटो
Gondia School Teacher Crime: महाराष्ट्र के गोंदिया जिले से गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाला वारदात सामने आया है। जहां एक अधर्मी शिक्षक ने कई नाबालिग लड़कियों को कक्षा में अश्लील वीडियो दिखाकर उनका यौन शोषण किया। इस संबंध में आठ छात्राओं ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। जिसके बाद रावणवाडी पुलिस ने पॉक्सो अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, शिक्षक पर नाबालिग छात्राओं ने अश्लील वीडियो दिखाने का आरोप लगाया है। आरोपी शिक्षक का नाम संजय अग्रवाल है। गोंदिया तालुका में जिला परिषद हिंदी पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत आरोपी शिक्षक ने पांचवीं कक्षा की सामने की बेंच पर बैठी लड़कियों को कथित तौर पर पोर्न वीडियो दिखाया। आरोप है कि उसने वीडियो दिखाते हुए लड़कियों को गलत तरीके से छुआ भी। यह भी पढ़े-Maharashtra: बीजेपी विधायक किर्तीकुमार भांगडिया के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज
बाद में लड़कियों ने इस संबंध में अपने माता-पिता से शिकायत की। बच्चियों की बात सुनकर माता-पिता भी हैरान रह गए। इसके बाद आक्रोशित परिजन सीधे रावणवाडी पुलिस के पास पहुंचे। घटना की जानकारी संबंधित छात्राओं के अभिभावकों ने पुलिस अधिकारियों को दी। इसके बाद मामला दर्ज कर आरोपी शिक्षक को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया। इस घटना से जिले व शैक्षणिक हलकों में हड़कंप मच गया है।
पुलिस अधीक्षक निखिल पिंगले, अपर पुलिस अधीक्षक अशोक बनकर, उपविभागीय पुलिस अधिकारी सुनील ताजने की देखरेख में मामले की आगे की जांच चल रही है।
गौरतलब हो कि कुछ दिन पहले ही कोल्हापुर (Kolhapur News) के शेलेवाड़ी स्थित विद्यालंकार स्कूल में शिक्षक द्वारा छात्राओं को अश्लील फिल्म दिखाने का हैरतअंगेज मामला सामने आया था। तब छात्रों और अभिभावकों के विरोध के बाद आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोप है कि शुरुआत में स्कूल प्रशासन ने मामले को दबाने की कोशिश की थी।
कोल्हापुर के एसपी शैलेश बलकवडे ने चेतावनी दी कि मामले को छिपाने वाले प्रिंसिपल और अन्य के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्कूली छात्राओं को अश्लील फिल्म दिखाने वाले शिक्षक का नाम विजय कुमार बागडी है। यह घटना पिछले महीने राधानगरी तालुका के शेलेवाड़ी गांव में हुई थी।
Published on:
12 Mar 2023 07:00 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
