24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, कॉन्ट्रैक्ट भर्ती का जीआर रद्द; फडणवीस का विपक्ष पर पलटवार

Maharashtra Government Job: महाराष्ट्र में सरकारी नौकरियों में संविदा भर्ती को लेकर काफी बवाल मचा हुआ है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Oct 20, 2023

devendra_fadnavis.jpg

Contract Recruitment GR Cancelled: महाराष्ट्र सरकार ने युवाओं को बड़ी राहत देते हुए संविदा भर्ती (कॉन्ट्रैक्ट भर्ती) का जीआर रद्द करने की घोषणा की है। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज (20 अक्टूबर) खुद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी। सरकारी नौकरियों में कॉन्ट्रैक्ट भर्ती का जीआर हाल के दिनों में बेहद विवादास्पद रहा है। खासकर शिक्षक और पुलिस जैसी सरकारी नौकरियों में संविदा भर्ती को लेकर काफी बवाल मचा है। लेकिन राज्य सरकार ने इससे जुड़े जीआर को रद्द कर पूरे मामले को खत्म करने की कोशिश की है।

संविदा भर्ती का पाप हमारा नहीं..

बीजेपी नेता फडणवीस ने महाविकास आघाडी (एमवीए) नेताओं की कड़ी आलोचना की। फैसले की जानकारी देते हुए डिप्टी सीएम व गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, ''कॉन्ट्रैक्ट भर्ती का पाप 100 फीसदी कांग्रेस और शरद पवार की एनसीपी का है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री अजित पवार से मैंने चर्चा की और उन्हें बताया कि हमें उनके पाप का बोझ क्यों उठाना है.. इसलिए हमने उस सरकार द्वारा जारी कॉन्ट्रैक्ट भर्ती जीआर को रद्द करने का फैसला किया है। यह भी पढ़े-Mumbai Police: मुंबई पुलिस में कॉन्ट्रैक्ट पर होगी 3000 भर्तियां, गृह विभाग ने दी हरी झंडी


2003 में आया पहला जीआर

संविदा भर्ती नीति के बारे में बात करते हुए फडणवीस ने कहा, ''महाराष्ट्र में कॉन्ट्रैक्ट भर्ती को लेकर काफी हंगामा हो रहा है। दिलचस्प बात यह है कि जो लोग इसके लिए दोषी हैं, जिन्होंने ऐसा कदम उठाया, वही सबसे ज्यादा आवाज उठा रहे हैं। इसलिए मैं समाज के सामने उन लोगों को बेनकाब करना चाहता हूं जो कॉन्ट्रैक्ट भर्ती करने के दोषी हैं।

देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “कॉन्ट्रैक्ट भर्ती को लेकर युवाओं के मन में असंतोष पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन ऐसी भर्ती कांग्रेस-एनसीपी द्वारा शुरू की गई थी। महाराष्ट्र में कॉन्ट्रैक्ट भर्ती का पहला निर्णय 13 मार्च 2003 को किया गया था। तत्कालीन कांग्रेस और शरद पवार की एनसीपी सरकार में सबसे पहले शिक्षा विभाग में संविदा भर्ती शुरू की गई थी। 2010 में जब अशोक चव्हाण मुख्यमंत्री थे, तब जीआर जारी कर कॉन्ट्रैक्ट भर्ती शुरू की गई। 2010 में अशोक चव्हाण ने पहला जीआर जारी किया. फिर उन्होंने 6,000 कॉन्ट्रैक्ट पदों के लिए जीआर निकाला।“

उद्धव ने संविदा भर्ती को मंजूरी दी

बीजेपी नेता ने आगे कहा, ''आज मेरे पास बहुत सारे दस्तावेज हैं, सभी को बेनकाब करूंगा। 1 सितंबर 2021 को उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री थे। उन्होंने कॉन्ट्रैक्ट भर्ती को मंजूरी दी. 2 सितंबर को इसका मसौदा महाटेंडर पोर्टल पर जारी किया गया।” यह भी पढ़े-शिक्षक भर्ती: 30 हजार रिक्त पदों का विज्ञापन जल्द, महाराष्ट्र के स्कूल शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान