
15 दिनों में गिर जाएगी महाराष्ट्र सरकार- संजय राउत
Sanjay Raut on Shinde Government: शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने रविवार को महाराष्ट्र की शिंदे-फडणवीस सरकार को लेकर सनसनीखेज दावा किया है। पत्रकारों से बात करते हुए राज्यसभा सांसद राउत ने कहा, महाराष्ट्र की वर्तमान सरकार का डेथ वारंट तैयार हो गया है। अब सिर्फ यह तय होना बाकी है कि इस पर कौन और कब हस्ताक्षर करेगा। राउत ने दावा किया कि यह सरकार अगले 15 दिनों में गिर जाएगी।
महाराष्ट्र के जलगांव में रविवार को मीडिया से बातचीत करते हुए शिंदे-फडणवीस सरकार पर कटाक्ष किया. जलगांव के पाचोरा (Pachora) में आज उद्धव गुट की बड़ी सभा होने वाली है। पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे इस सभा को संबोधित करेंगे। इस बैठक को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है। ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत दो दिन से जलगांव में डेरा डाले हुए हैं और रैली की तैयारियां करवा रहे हैं। यह भी पढ़े-Kharghar Tragedy: शिंदे गुट ने संजय राउत के खिलाफ दर्ज कराया केस, फर्जी खबर फैलाने का आरोप
'मंत्री गुलाबराव 400 करोड़ के घोटाले में शामिल'
इस दौरान ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने एक बार फिर मंत्री गुलाबराव पाटिल पर हमला बोला. राउत ने कहा कि गुलाबराव पाटिल की 'गुलाबो गैंग' के भ्रष्टाचार को उजागर किया जाएगा. कोरोना काल में गुलाबराव पाटिल ने भ्रष्टाचार किया।
फडणवीस पर साधा निशाना
संजय राउत ने आरोप लगाया है कि महाराष्ट्र के मंत्री गुलाबराव पाटिल कोविड-19 संकट के दौरान 400 करोड़ रुपये के घोटाले में शामिल थे। उन्होंने पूछा, गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस गुलाबराव के जल संसाधन विभाग में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के आरोप पर चुप क्यों हैं? क्या वे भ्रष्ट लोगों का गैंग चला रहे हैं?
'शिंदे-फडणवीस सरकार का डेथ वारंट जारी'
पूर्व मुख्यमंत्री व शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे के करीबी सहयोगी संजय राउत ने भविष्यवाणी की कि वर्तमान सरकार जल्दी अलविदा होने वाली है। राउत ने कहा कि हर कोई अपनी-अपनी भूमिका पेश कर रहा है। हम परिणाम (सुप्रीम कोर्ट के) का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन वर्तमान मुख्यमंत्री और उनका 40 लोगों का राज्य 15-20 दिनों में बिना गए नहीं रहेगा।
संजय राउत ने आगे प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “मैंने पहले भी कहा था कि फरवरी में सरकार गिर जाएगी लेकिन शीर्ष कोर्ट के फैसले में देरी हो रही है। ये सरकार टिकेगी नहीं, इस सरकार का डेथ वारंट जारी हो चुका है। अब केवल यह तय किया जाना है कि कौन और कब उस पर हस्ताक्षर करेगा।“
बता दें कि एकनाथ शिंदे ने पिछले साल जून में 40 शिवसेना विधायकों के साथ बगावत की थी जिसके कारण राज्य में उद्धव ठाकरे नीत महाविकास आघाडी सरकार गिर गयी थी। इसके बाद शिवसेना दो हिस्सों- ठाकरे गुट और शिंदे गुट में बंट गई। बाद में चुनाव आयोग ने शिंदे गुट को असली शिवसेना के तौर पर मान्यता दी। हालांकि महाराष्ट्र के इस सियासी नाटक से जुड़ी कई याचिकाएं सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ के समक्ष लंबित है, जिसकी सुनवाई पूरी हो चुकी है और फैसला जल्द आने की उम्मीद है।
Published on:
23 Apr 2023 02:48 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
