
शिंदे-फडणवीस सरकार के कैबिनेट विस्तार का रास्ता साफ
Maharashtra Job News: महाराष्ट्र में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने शनिवार को बताया कि एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के नेतृत्व वाली सरकार अगले एक साल में राज्य के युवाओं को 75,000 सरकारी नौकरियां (Government Jobs) देगी।
नागपुर एयरपोर्ट (Nagpur Airport) पर पत्रकारों से बात करते हुए फडणवीस ने यह घोषणा की। इस दौरान उन्होंने युवाओं को 10 लाख रोजगार देने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) की पहल की तारीफ की। प्रधानमंत्री ने इसी साल जून महीने में सरकार के विभिन्न मंत्रालयों व विभागों को निर्देश दिया था कि वे मिशन मोड से 10 लाख पदों पर भर्तियां करें। यह भी पढ़े-Maharashtra: शरद पवार के बाद अब साथ आएंगे शिंदे-फडणवीस और राज ठाकरे, राज्य में बन रहे नए सियासी समीकरण!
अधिकारिक बयान के मुताबिक, सभी सरकारी विभागों एवं मंत्रालयों में मानव संसाधन की स्थिति की समीक्षा के बाद प्रधानमंत्री ने यह निर्देश दिया था। इसी अभियान के तहत आज पीएम मोदी ने आज 75,000 नवनियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र सौपें। देशभर से चयनित नए कर्मियों को भारत सरकार के 38 मंत्रालयों और विभागों में नियुक्त किया जायेगा।
फडणवीस ने कहा, "पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई इस पहल के साथ महाराष्ट्र में सीएम एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में हमारी सरकार ने राज्य में 75,000 युवाओं को सरकारी नौकरी देने का फैसला किया है।"
डिप्टी सीएम ने कहा, "हम अगले एक साल में राज्य के युवाओं को 75,000 सरकारी नौकरियां देंगे।" उन्होंने कहा कि 75,000 नौकरियों में से 18,000 रिक्तियां पुलिस विभाग में होंगी और इसके लिए एक विज्ञापन अगले पांच से सात दिनों में सार्वजानिक किया जाएगा।
Published on:
22 Oct 2022 05:46 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
