9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maharashtra Panchayat Election: ग्राम पंचायत चुनाव के नतीजों से गदगद हुए एकनाथ शिंदे, कहा- 500+ सीट जिताने के लिए धन्यवाद

Maharashtra Gram Panchayat Election Results 2022: एकनाथ शिंदे ने कहा “किसी भी चुनाव की सफलता और विफलता जनता के हाथ में है। ग्राम पंचायत चुनाव में मतदाताओं ने हमारे पक्ष में मतदान किया है।“

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Oct 17, 2022

Shinde faction released poster with new name and symbol

शिंदे गुट ने नए नाम और चुनाव चिह्न के साथ जारी किया पोस्टर

महाराष्ट्र में ग्राम पंचायत चुनाव के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, 18 जिलों की कुल 1 हजार 165 ग्राम पंचायतों के चुनाव में बीजेपी ने सबसे ज्यादा सीटें जीती है। जबकि बीजेपी की सहयोगी एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) गुट भी पंचायत चुनाव रिजल्ट में बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। इस पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने प्रतिक्रिया देते हुए खुशी जाहिर की है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, ग्राम पंचायत चुनाव में नागरिकों ने बड़ी संख्या में मतदान किया। बालासाहेबांची शिवसेना (Balasahebanchi ShivSena) ने 500 से ज्यादा सरपंच सीटों पर जीत हासिल की है। इसके लिए मतदाताओं को धन्यवाद। बालासाहेब की शिवसेना के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को बधाई, क्योकि उन्होंने इस चुनाव के लिए कड़ी मेहनत की थी। यह भी पढ़े-Shiv Sena: ‘सज्जनों की रक्षा के लिए ढाल, दुष्टों के विनाश के लिए तलवार’, नए अवतार में शिंदे गुट

एकनाथ शिंदे ने कहा “किसी भी चुनाव की सफलता और विफलता जनता के हाथ में है। ग्राम पंचायत चुनाव में मतदाताओं ने हमारे पक्ष में मतदान किया है। इस ग्राम पंचायत में तस्वीर साफ है। हमारी भूमिका पर जनता ने मुहर लगा दी है।“

उन्होंने आगे कहा “इस चुनाव में बालासाहेबांची शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी (BJP) को अच्छा बहुमत मिला था। लोग हमारे साथ है। नागरिकों ने हमें विश्वास के साथ वोट किया है। उन्हें विश्वास है कि मौजूदा सरकार के जरिये ग्रामीण क्षेत्रों का विकास होगा।“

गौरतलब हो कि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना में विद्रोह के बाद महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी सरकार (शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस) गिर गई और शिंदे-फडणवीस सरकार सत्ता में आई। इसके कुछ महीने बाद हुए इस चुनाव के नतीजों में बीजेपी और शिंदे गुट ने अन्य पार्टियों के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया है।