11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maharashtra Gram Panchayat Election Result: महाराष्ट्र ग्राम पंचायत चुनाव में उद्धव गुट पर शिंदे खेमा पड़ा भारी, बीजेपी-NCP-कांग्रेस के ऐसे रहें नतीजे

Maharashtra Gram Panchayat Election Result: महाराष्ट्र ग्राम पंचायत चुनाव के लिए एक दिन पहले ही रविवार को मतदान हुआ था। जबकि आज सुबह से कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना केंद्रों पर वोटो की गिनती चल रही है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Sep 19, 2022

Maharashtra Lok Sabha Elections Opinion Poll

महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव पर आया चौंकाने वाला ओपिनियन पोल

Maharashtra Gram Panchayat Election Results 2022: महाराष्ट्र के 16 जिलों के विभिन्न तालुकों की 547 ग्राम पंचायतों में आज मतगणना हो रही है। सबसे ज्यादा नंदुरबार जिले की 139 ग्राम पंचायतों और यवतमाल जिले की 72 ग्राम पंचायतों के लिए वोटों की गिनती जारी है। धुले जिले की 33 ग्राम पंचायतों के लिए व जलगांव जिले की 13 ग्राम पंचायतों के भी नतीजे आज जारी होंगे। अब तक आये महाराष्ट्र ग्राम पंचायत चुनाव के नतीजों में उद्धव ठाकरे खेमे (शिवसेना) पर शिंदे गुट भारी पड़ता नजर आ रहा है।

महाराष्ट्र ग्राम पंचायत चुनाव के लिए एक दिन पहले ही रविवार को मतदान हुआ था। जबकि आज सुबह से कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना केंद्रों पर वोटो की गिनती चल रही है। फ़िलहाल कई ग्राम पंचायतों के नतीजें जारी हो चुके है। हालांकि सभी पंचायतों के फाइनल नतीजे आज देर शाम तक घोषित होने की उम्मीद है। यह भी पढ़े-Farmer Suicide: 'हैप्पी बर्थडे मोदी साहब...', महाराष्ट्र में किसान ने की आत्महत्या, प्रशासन पर उठे सवाल


महाराष्ट्र ग्राम पंचायत चुनाव नतीजे 2022-

नंदुरबार जिला ग्राम पंचायत चुनाव परिणाम (कुल ग्राम पंचायत- 149)

शिवसेना - 0

शिंदे समूह - 6

बीजेपी- 24

एनसीपी - 0

कांग्रेस-5

स्थानीय विकास आघाडी - 3

नासिक जिला ग्राम पंचायत चुनाव परिणाम (कुल ग्राम पंचायत- 82)

शिवसेना - 02

शिंदे समूह - 00

बीजेपी - 03

एनसीपी - 17

कांग्रेस - 01

सीपीआई - 03

अन्य -01

जलगांव ग्राम पंचायत सरपंच चुनाव परिणाम

(चोपडा तालुका)
एनसीपी- 3
शिवसेना (उद्धव ठाकरे समूह) - 2
शिंदे गुट- 3
निर्दलीय- 3


(यावल तालुका)
शिवसेना (उद्धव ठाकरे समूह) - 1
निर्दलीय- 1

पुणे जिला 55 ग्राम पंचायत चुनाव परिणाम

6 निर्विरोध जीते
जुन्नार : 36


बीजेपी - 2
एनसीपी - 6
शिंदे समूह -
स्थानीय आघाडी - 1

अम्बेगांव : 18
एनसीपी - 14 (1 निर्विरोध)
शिंदे समूह - 3
बीजेपी - 1 (निर्विरोध)

खेड : 5
राष्ट्रवादी - 1
अन्य - 4 (1 निर्विरोध) (स्थानीय आघाडी)
भोर: 2
एनसीपी – 2

धुले जिला ग्राम पंचायत चुनाव परिणाम (कुल ग्राम पंचायतें - 33)


बीजेपी - 32
शिवसेना-0
शिंदे गुट-0
एनसीपी- 1
कांग्रेस - 0

शिरपुर तालुका की 33 ग्राम पंचायतों में से बीजेपी ने 32 ग्राम पंचायतों पर जीत हासिल की और एनसीपी ने एक सीट जीती।

बुलढाणा जिले में सात में से चार महिला सरपंच विजयी हुयीं है, जबकि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली एमवीए को दो स्थान और बीजेपी ने एक स्थान पर जीत दर्ज की है।

अब तक आये नतीजों में अकोला, जलगांव और नादुरबार में शिंदे समूह की शिवसेना से आगे है। कई ग्राम पंचायत सीटों पर शिंदे समूह ने शिवसेना को तगड़ा झटका देते हुए ज्यादा सीटों पर जीत हासिल की है। अधिकांश ग्राम पंचायतों में शिंदे समर्थक समूह के उम्मीदवार शिवसेना की तुलना में मजबूत स्थिति में है। वहीँ अब तक घोषित नतीजों में कांग्रेस का बुरा हाल दिख रहा है। जबकि फिर से महाराष्ट्र ग्राम पंचायत चुनाव में बीजेपी बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है। हालाँकि कुछ स्थानों पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने अच्छी जीत हासिल की है।