8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाराष्ट्र में बढ़ा H3N2 इन्फ्लूएंजा वायरस का खतरा, अब तक 2 की मौत, 350 से ज्यादा संक्रमित

H3N2 Influenza Virus in Maharashtra: एच3एन2 वायरस का खतरा उन लोगों में ज्यादा है जो पहले से किसी बीमारी से पीड़ित हैं, बच्चे या बुजुर्ग हैं। सर्दी, बुखार और खांसी जैसे किसी भी लक्षण के होने पर डॉक्टर से परामर्श करने और तुरंत इलाज करवाने की अपील की जाती है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Mar 15, 2023

maharashtra_hospital_h3n2_virus.jpg

महाराष्ट्र में H3N2 से संक्रमित 2 मरीजों की मौत!

Maharashtra H3N2 Virus: महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का प्रभाव कम होने के बाद एच3एन2 (H3N2) इन्फ्लुएंजा वायरस ने चिंता बढ़ा दी है। राज्यभर में एच3एन2 के 350 से ज्यादा मरीजों की पुष्टि हुई है। जबकि इससे संक्रमित दो लोगों की मौतें भी हुई हैं। हालांकि महाराष्ट्र सरकार ने लोगों से नहीं घबराने की अपील की है।

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत (Tanaji Sawant) ने बताया कि राज्य में अब तक एच3एन2 वायरस के 352 मरीज सामने आ चुके हैं। उनका इलाज जारी है और अस्पतालों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। सावंत ने कहा कि एच3एन2 घातक नहीं है, चिकित्सा उपचार से ठीक हो सकता है। किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं है। यह भी पढ़े-H3N2 वायरस का कहर, महाराष्ट्र में एमबीबीएस छात्र ने तोड़ा दम, देश में हुई तीसरी मौत

स्वास्थ्य मंत्री सावंत ने H3N2 के कारण राज्य में दो मौतों की रिपोर्ट पर कहा, “दो मौतें कई बीमारियों के कारण हुईं, अभी रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही है।”

बता दें कि महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में एच3एन2 इन्फ्लुएंजा वायरस से संक्रमित एक एमबीबीएस छात्र की मौत हुई है। अहमदनगर शहर में मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाले 23 वर्षीय एमबीबीएस छात्र ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वह कोविड-19 से भी पीड़ित था।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक युवक औरंगाबाद जिले का रहने वाला है और अहमदनगर में मेडिकल की पढ़ाई कर रहा था। बताया जा रहा है कि युवक पिछले सप्ताह ही कोंकण घूमने गया था। कोंकण से लौटने के बाद वह बीमार पड़ गया। उसे सर्दी, बुखार और खांसी जैसे कुछ लक्षण थे।

वहीं, दूसरी ओर नागपुर के अस्पताल में बीते 9 मार्च को एक 78 वर्षीय बुजुर्ग की मौत भी H3N2 वायरस के चलते हो गई। हालांकि दोनों ही मामलो में अभी डिटेल रिपोर्ट आना बाकि है। इसके बाद ही आधिकारिक पुष्टि की जाएगी।

एच3एन2 इन्फ्लुएंजा वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है, जबकि नागरिकों को भी सावधान रहने की जरूरत है। H3N2 इन्फ्लुएंजा का खतरा उन लोगों में ज्यादा है जो पहले से किसी बीमारी से पीड़ित हैं, बच्चे या बुजुर्ग हैं। सर्दी, बुखार और खांसी जैसे किसी भी लक्षण के होने पर डॉक्टर से परामर्श करने और तुरंत इलाज करवाने की अपील की जाती है।